Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Optical Illusion: क्या आपको तस्वीर में छिपा टूथब्रश नजर आ रहा है

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 05:40 PM (IST)

    ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करना काफी मजेदार होता है। इसे हल करने से आपको काफी मजा आता है। इससे आपके दिमाग की एक्सरसाइज भी होती है। इसलिए हम आपके लिए आज एक ...और पढ़ें

    इस तस्वीर में खोजें टूथब्रश (Picture Courtesy: Freepik)
    इस तस्वीर में खोजें टूथब्रश (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपकी रिजनींग पावर बढ़ती है और क्रिएटिविटी को भी बढ़ावा मिलता है। इससे आपका फोकस भी बढ़ेगा, जिससे आप काम में बेहतर तरीके से ध्यान लगा पाते हैं। इसलिए आप रोज एक ऑप्टिकल इल्यूजन हल करने की कोशिश करें। इससे आपको काफी बेहतर होगा। आइए जानें आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।

    क्या है आज का चैलेंज?

    आपके सामने एक तस्वीर है, जिसमें आप देखेंगे कि एक बच्चा अपने बिस्तर पर सो रहा है और उसके आस-पास काफी खिलौने बिखरे हुए हैं। उसकी खिड़की के बाहर एक उल्लू बैठा है और उसके सिरहाने एक बिल्ली बैठी है। बच्चे के बिस्तर के पास ही एक प्यारा कुत्ता भी बैठा हुआ है, जो उसे बड़े प्यार से निहार रहा है। इन सभी चीजों और जीवों के बीच एक टूथब्रश भी गिरा हुआ है, जिसे खोजना आपका आज का चैलेंज है। लेकिन इस बात को याद रखें कि इसे खोजने के लिए आपको बस 6 सेकंड का समय मिलेगा। आइए देखते हैं आप उस टूथ ब्रश को खोज पाते हैं या नहीं।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    क्या मिला आपको वह टूथब्रश?

    क्या आप उस टूथब्रश को खोज पाए? अगर हां, तब तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर आप नहीं खोज पाए हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि बच्चे के पजामे के ऊपर टूथब्रश रखा हुआ है। आपके लिए हमने इसे लाल रंग से मार्क भी कर दिया है।

    (Picture Courtesy: Freepik)