विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए क्यों ,सोशल मीडिया पर हो रही इस एक्ट्रेस के लहंगे की चर्चा

By Mohit TanwarEdited By:
Updated: Fri, 25 Nov 2016 02:52 PM (IST)

इसमें प्रज्ञा एक डांसिंग पोज में बैठी हैं और उन्होंने जो लहंगा पहना है उसमें 14 किलो सोना लगा है।यह बात खुद प्रज्ञा जायसवाल ने ट्वीट कर बताई है।

News Article Hero Image

आज कल साउथ की फिल्म 'ओम नमो वेंकटेशाय' काफी सुर्खियों में है। लेकिन इसके पीछे वजह साउथ की फिल्म एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल है , जिन्होंने फिल्म में जो कॉस्ट्यूम पहना है इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। दरअसल हाल ही में 'ओम नमो वेंकटेशाय' का पहला लुक सामने आया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने जो लहंगा पहना हुआ है वो 14 किलो सोने से बना हुआ है।

प्रज्ञा ने ये लहंगा साउथ की फिल्म 'ओम नमो वेंकटेशाय' में पहना है। इस बात की जानकारी खुद प्रज्ञा ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा,' ये रहा मेरी फिल्म 'ओम नमो वेंकटेशाय' का फर्स्ट लुक। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। फिल्म में मैंने 14 किलो के सोने से बना लहंगा पहना है।'

फिल्म के फर्स्ट लुक में प्रज्ञा एक डांसिंग पोज में बैठी हैं। वीडियो की शुरुआत में एक दरवाजा खुलता है। दरवाजा खुलने के बाद एक रंगोली दिखाई देती है। उस रंगोली पर धीरे-धीरे प्रज्ञा की छवि बनती दिखती है। प्रज्ञा ने इसमें ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। लहंगा तो थोड़ा ही नजर आता है। क्योंकि उसमें आधे से ज्यादा सोना लगा है। यह फिल्म का फर्स्ट लुक है।

पढ़ें- इलाज के दौरान हुई बिल्ली की मौत, महिला ने डॉक्टर पर ठोका 2.5 करोड़ का मुकदमा

पढ़ें- इस केस के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि इसमे बन गया मुर्दा गवाह !