Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बोलीविया में है एक नमक का होटल, जिसका पता लगाने के लिए लोगों ने क्या किया जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 08:01 PM (IST)

    नमक सुनने में कितनी साधारण सी चीज लगती है लेकिन इस साधारण से चीज की मदद से बोलीविया में एक बेहद ही शानदार होटल बनाया गया है। बोलीविया में स्थित एक होट ...और पढ़ें

    बोलीविया में है यह हैरतंगेज होटल, जिसकी दीवार है नमक से बनी हुई
    बोलीविया में है यह हैरतंगेज होटल, जिसकी दीवार है नमक से बनी हुई

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Palacio de Sal: नमक ऐसी चीज है, जिसके बिना कई फूड आइटम्स का स्वाद अधूरा रहता है। एक चुटकी नमक डालते ही खाने का स्वाद लाजवाब बन जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक केवल खाने में ही नहीं बल्कि एक होटल की दीवार में भी मिल सकता है। जी हां, यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। वैसे तो यह बात है ही इतनी अजीब कि इस पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए लोगों ने इस दीवार तो चाटकर अपने संदेह को दूर करने की कोशिश भी की है। आइए जानते हैं, क्या है आखिर इस अजीब दीवार की कहानी।

    बोलीविया में है यह होटल...

    दरअसल, यह दीवार बोलीविया के एक होटल प्लासियो दे साल की है। यह होटल बोलीविया में स्थित है, जिसे देखने के लिए कई लोग दुनियाभर से आते हैं। वैसे तो, इस होटल की खूबसूरती को देखकर आपना मन मुग्ध हो जाएगा, लेकिन आपके होश इसकी दीवारे उड़ा देंगी।

    यह होटल 1998 में बनवाया गया था। इस होटल के मालिक के मन में यह ख्याल कैसे आया होगा पता नहीं, लेकिन तब भी सुनने वालों ने इस आइडिया का मजाक तो उड़ाया ही होगा, लेकिन किसे पता था कि यह होटल इतना मशहूर हो जाएगा। इस होटल की सिर्फ दिवारे ही नहीं बल्कि, फर्श से लेकर छत तक सब कुछ नमक से बना हुआ है। इस कारण से यह होटल ऐसा लगता है, जैसे बर्फ से बनाया गया हो, लेकिन सच्चाई तो यह है कि यह सब नमक से बना हुआ है। नमक से बने होने की वजह से इस होटल को काफी ऊंचाई पर बनाया गया है।

    लोगों ने ऐसे की पुष्टि...

    यह होटल लोगों को इतना विचित्र लगा, जो कि स्वाभाविक है, कि लोगों ने इसकी पुष्टि करने के लिए इसकी दीवारों को चाटकर देखना शुरू कर दिया था। हालांकि, इस वजह से होटल की इमारत को नुकसान पहुंच सकता था। इसलिए लोगों को ऐसा करने से मना करना पड़ा।

    Picture Courtesy: Instagram

    खबरें और भी