यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Optical Illusion: क्या तस्वीर में छिपा कैमरा खोज सकते हैं आप
ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना काफी मजेदार गेम होता है। यह एक ब्रेन टीजर होता है जिसे हल करना आपके लिए दिमाग के लिए काफी रिफ्रेशिंग होता है। इसलिए हम आपके लि ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: अगर आपने कभी ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व किया है, तो आप जानते होंगे कि इसे हल करना काफी एक्साइटिंग होता है। तस्वीर में छिपी पहली को खोजने में कितना मजा आता है, यह तो आप तभी जान पाएंगे, जब आप खुद इसे सॉल्व करने की कोशिश करेंगे। अगर आपने पहले इसे हल नहीं किया है, तो हो सकता है कि आपको इसे हल करने से मिलने वाले फायदों के बारे में पता न हो। लेकिन कोई बात नहीं, इस बारे में हम आपको बता देते हैं। दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग के लिए एक एक्सरसाइज होती है, जिससे आपके दिमाग को काफी हद तक फ्रेश महसूस होता है। इससे रीजनिंग स्किल्स, क्रिएटिविटी और ऑब्जर्वेशन स्किल्स भी बेहतर होती हैं। इसलिए ऑप्टिकल इल्यूजन से सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि कई फायदे भी हो सकते हैं। तो चलिए फिर एक बार आप भी आज का हमारा खास ऑप्टिकल इल्यूजन हल करके देखिए, शायद आपको पसंद आ जाए।
क्या है आज का चैलेंज?
आज का चैलेंज काफी मजेदार है। आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आपको एक वार्डरोब नजर आ रहा होगा। इस वार्डरोब में आप देख सकते हैं कि कई तरह के कपड़े, जूते, बैग्स, टोपियां आदि रखे हैं। लेकिन इस वार्डरोब में और भी कुछ रखा है और वह है एक कैमरा। आज का चैलेंज इस कैमरा को खोजना ही है। वैसे तो अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको को कैमरा तुरंत मिल जाएगा। लेकिन फिर भी हम आपको उसे खोजने की एक आसान टिप बता देते हैं। तस्वीर को दो हिस्सों में बांट लें, और पहले एक हिस्से को देखें और फिर दूसरे हिस्से को। तो चलिए शुरू हो जाइए, देखते हैं आप उस कैमरा को 6 सेकंड में खोज पाते हैं या नहीं।
.jpg)
(Picture Courtesy: Brightside)
क्या मिला वह कैमरा?
क्या आपको वह कैमरा मिल गया? अगर हां, तब तो मान गए की आपकी आंखें काफी तेज हैं, लेकिन अगर आपको अभी तक वह कैमरा नजर नहीं आया है, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। वार्डरोब के दाईं को ध्यान से देखेंगे तो गुलाबी रंग के कपड़े के पास ही आपको एक गुलाबी कैमरा नजर आएगा। आपके लिए हमने इसे मार्क भी कर दिया है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Brightside)