Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Viral Video: छलांग लगाकर डॉल्फिन ने हवा में की ऐसी कलाबाजी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 08:29 PM (IST)

    Viral Video इस वीडियो को Gabriele Corno ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख 55 हजार बार देखा गया है ...और पढ़ें

    Viral Video: छलांग लगाकर डॉल्फिन ने हवा में की ऐसी कलाबाजी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
    Viral Video: छलांग लगाकर डॉल्फिन ने हवा में की ऐसी कलाबाजी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर डॉल्फिन की कलाबाजी का एक बेहद क्यूट वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। सामान्यतः ओलंपिक में एथलीट इस तरह की कलाबाजी करते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा समंदर में डॉल्फिन करती नजर आ रही है।

    आमतौर पर डॉल्फिन की गिनती मछली में की जाती है। यह बिल्कुल व्हेल की तरह होती है। हालांकि, डॉल्फिन समुद्री जीव है और समंदर में इंसान के साथ फ्रेंडली व्यवहार करती है। साथ ही डॉल्फिन बुद्धिमान भी होती है। डॉल्फिन और सील की गिनती बुद्धिमान जलीय जीव में होती है। डॉल्फिन इंसानों की नकल करने में भी आगे रहती है। देश की पवित्र नदी गंगा में भी डॉल्फिन हैं। वहीं, भारत में यह राष्ट्रीय जलीय जीव है।

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक डॉल्फिन समंदर में मस्ती करती नजर आ रही है। वह जल में क्रीड़ा करते समय इतरा और इठला रही है। तभी उसके मन में कुछ नया करने की सूझती है। इसके बाद डॉल्फिन समुद्र से छलांग लगाकर पहले हवा में उछलती है। ऐसा डॉल्फिन हमेशा करती है। हालांकि, डॉल्फिन यहीं नहीं रूकती है। इसके बाद वह हवा में कई बार फ्लिप कर बेहतरीन कलाबाजी करती है। इस दौरान डॉल्फिन शारीरिक संतुलन को बनाए रखने में कामयाब रहती है। वह बिल्कुल एथलीट की तरह हवा में कई बार फ्लिप करती है। यह दृश्य बेहद प्यारा है।

    इस वीडियो को Gabriele Corno ने शेयर की है

    इस वीडियो को Gabriele Corno ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख 55 हजार बार देखा गया है और 27 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। वहीं, 5 हजार बार वीडियो को रीट्वीट किया गया है। बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर डॉल्फिन की कलाबाजी की जमकर तारीफ की है।

    Image Credit: Gabriele Corno

    खबरें और भी