Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Viral Video: आराम फरमा रहे कछुए को छेड़ना पड़ा महंगा, खतरे में जान देख घोड़ा हुआ नौ दो ग्यारह

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 06:09 PM (GMT+05:30)

    Viral Video डॉगी निश्चित हो जाता है कि ये चीज अपने गोले यानी हमारे क्षेत्र की नहीं है। यह सोच वह पीछे हटता है। फिर घोड़ा अपना टेस्ट शुरू करता है। वह कौ ...और पढ़ें

    Viral Video: आराम फरमा रहे कछुए को छेड़ना पड़ा महंगा, खतरे में जान देख घोड़ा हुआ नौ दो ग्यारह
    Viral Video: आराम फरमा रहे कछुए को छेड़ना पड़ा महंगा, खतरे में जान देख घोड़ा हुआ नौ दो ग्यारह

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कछुआ भरपेट खाने के बाद घास पर लेटकर आराम फरमा रहा है। हालांकि, पीठ के बल लेटकर कछुआ बहुत कम आराम करता है। इसके लिए ऐसा भी हो सकता है कि कछुआ राह चलते पलट गया है। खैर, कछुए के क्विक रिएक्शन से पता चलता है कि वह आराम ही फरमा रहा है।

    वहीं, बगल में एक घोड़ा घास चर रहा है। जबकि, एक डॉगी उधर ही मैदान में वाकिंग कर रहा है। तभी उसकी नजर कछुए पर पड़ती है। वह सोचता है कि यह अजीब चीज क्या है ? चलो, चलकर देखते हैं। इसके बाद वह कछुए के पास सूंघने लगता है। डॉगी को ऐसा लगता है कि वह इस तरह जान लेगा कि वह अजीब जीव क्या है ?

    दूर घास चर रहा घोड़ा भी यह सब देख रहा होता है। उसे लगता है-मानो खाने की कोई चीज़ है। वह भी दौड़कर आता है। हालांकि, तब तक डॉगी निश्चित हो जाता है कि ये चीज अपने गोले यानी हमारे क्षेत्र की नहीं है। यह सोच वह पीछे हटता है। फिर, घोड़ा अपना टेस्ट शुरू करता है। वह 'कौन है बे' के अंदाज में कछुए से पंगा लेने की कोशिश करता है।

    कछुआ आंख मूंदकर दोनों की हरकत को देख रहा है। वह सोचता है-ये लोग कहीं चैन से सोने नहीं देते हैं। इसके बाद वह आंख खोलकर घोड़े से पूछने के अंदाज में मुंह निकालता है। यह देख घोड़ा की बैंड बज जाती है। डर के मारे 'ओ, रे मेरी मैया' कह छलांग लगाकर नौ दो ग्यारह होने लगता है।

    खबरें और भी

    उस समय डॉगी भी कछुए की मदद मुद्रा में घोड़ा का पीछा कर दिखाना चाहता है कि ये मेरा इलाका है। कौन है बे, जो किसी को डिस्टर्ब कर रहा है। घोड़ा, सांकेतिक भाषा में कहता है-लौट जा, नहीं तो होगा तेरा बुरा हाल। डॉगी ओवर कॉन्फिडेंस दिखाने लगता है। तभी घोड़ा एक जोरदार किक डॉगी को मारता है। यह दृश्य बेहद फनी है।

    इस वीडियो को 'Lo+Viral' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 87 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 5 हजार से लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

    Image Credit: 'Lo+Viral'