Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World’s Biggest Clock: सउदी में है दुनिया की सबसे ऊंची घड़ी, इसकी अन्य खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 05:21 PM (IST)

    घड़ी तो आपने देखी ही होगी। उसमें भी अलग-अलग तरह के डिजाइन देखे होंगे जो काफी खूबसूरत नजर आते हैं। ऐसी ही एक घड़ी सउदी अरब में स्थित है जिसके नाम एक नह ...और पढ़ें

    जानें क्या है दुनिया की सबसे ऊंची घड़ी की खासियत
    जानें क्या है दुनिया की सबसे ऊंची घड़ी की खासियत

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World's Biggest Clock: घड़ी तो हम सभी के घरों में होती है। समय दिखाने के अलावा, अलग-अलग डिजाइनों में आने वाली घड़ियां, घर की शोभा बढ़ाने का भी काम करती हैं। घड़ी के आविष्कार से लेकर अभी तक, घड़ी का रूप और आकार काफी बदल चुका है। सूरज की रोशनी की मदद समय का पता लगाने (सन क्लॉक) और रेत घड़ी (सैंड क्लॉक) से लेकर आज की आधुनिक घड़ी तक का सफर काफी मजेदार है।

    भारी भड़कम और बड़े आकार से लेकर अब कलाई पर बंधने वाली स्मार्ट वॉच तक आने में घड़ी को कई साल लग गए हैं। आज जब घड़ियों की बात हो ही रही है, तो हम आपको आज एक ऐसी घड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई हुई है। आइए जानते हैं, ऐसा क्या खास है इस घड़ी में, जिस कारण से यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

    क्या है इस घड़ी की खासियत?

    यह घड़ी सऊदी अरब के मक्का में स्थित है। इस घड़ी के नाम यह रिकॉर्ड है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी है। इसलिए इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है। मक्का में स्थित यह घड़ी अबराज अल बैत क्लॉक के नाम से जानी जाती है। यह घड़ी इतनी बड़ी है कि इसे बनाने में कुल 10 साल लग गए थे। इस घड़ी को साल 2002 में बनाना शुरू किया गया था और यह 2012 में पूरी तरह बनकर तैयार हुई थी।

    दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत...

    यह न केवल दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टावर है बल्कि बुर्ज खलीफा और शंघाई टावर के बाद यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग है। यह इस क्लॉक टावर का दूसरा रिकॉर्ड है। सबसे ऊंचा क्लॉक टावर और तीसरी सबसे ऊंची इमारत। यह घड़ी जहां स्थित है, वहां से 25 किमी दूर से भी नजर आ जाती है। धरती से 451 मीटर की ऊंचाई पर लगी इस टावर की घड़ी लंदन में स्थित बिग बैन क्लॉक टावर की घड़ी से चार गुणा बड़ी है।

    खबरें और भी

    इतने पैसे लगे बनाने में...

    इस घड़ी को बनाने में 123 करोड़ रुपए खर्च किया गया था, जो इस घड़ी की खूबसूरती से साफ नजर आती है। इस घड़ी को सजाने के लिए 24 कैरेट सोना और 20 लाख एलईडी ब्लब का इस्तेमाल किया गया है।

    Picture Courtesy: Instagram