यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा जिला कोर ग्रुप की बैठक में की शिरकत; दिया जीत का मंत्र
Karnal News हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार शाम को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सीएम मनोहर ...और पढ़ें

करनाल, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए निरंतरता के साथ कार्य करना आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही लक्ष्य हासिल किए जाते हैं। इसी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें तो कोई चुनौती रास्ता नहीं रोक सकती।
रविवार सुबह मुख्यमंत्री शहर में काफी समय बाद शुरू हो रहे राहगिरी इवेंट में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार की शाम करनाल पहुंचे और सेक्टर-नौ स्थित कर्ण कमल में भाजपा जिला कोर ग्रुप की बैठक में शिरकत की।
इससे पूर्व एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान पार्टी के प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इनमें विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा व महापौर रेणु बाला गुप्ता आदि शामिल रहे।
बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद
इसके बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भाजपा के जिला प्रभारी दीपक शर्मा, निर्मला बैरागी, पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क, कृष्ण गर्ग, यशपाल ठाकुर, जगदेव पाढा, अमरनाथ सौदा, अशोक सुखीजा, वीरेंद्र चौहान, ठाकुर वीरेंद्र, राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, शशि दुरेजा आदि मौजूद रहे।