यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IAS Transfer: यूपी में फिर हुआ अफसरों का तबादला, छह जिलों के बदले डीएम; नई जगहों के साथ मिली यह जिम्मेदारी
IAS Transfer उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शुक्रवार को नौ जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती के बाद शनिवार को भी छह जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैना ...और पढ़ें

HighLights
- शनिवार को भी छह जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी।
- इससे पहले प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नौ जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती की थी
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नौ जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती के बाद शनिवार को भी छह जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी।
आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, मथुरा, हमीरपुर व महोबा में नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। इनमें दो ऐसे आइएएस अधिकारी भी हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में जिलाधिकारी बनाया गया है।
वहीं, सरकार ने ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) अमनदीप डुली का स्थानांतरण कर दिया है। डुली को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर भेजा गया है।
अब मिली यह तैनाती
अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
- नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी आगरा जिलाधिकारी प्रयागराज
- भानु चन्द्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लखनऊ जिलाधिकारी आगरा
- मानवेन्द्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा गौतमबुद्ध नगर-जिलाधिकारी मुरादाबाद
- शैलेन्द्र कुमार सिंह जिलाधिकारी मुरादाबाद जिलाधिकारी मथुरा
- राहुल पाण्डेय विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा अपर आयुक्त गन्ना-जिलाधिकारी हमीरपुर
- मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासन ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ-जिलाधिकारी महोबा
- अमनदीप डुली अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर-विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा
UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, पूरी लिस्ट