Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सावधान! बढ़ता मोटापा बन सकता है बीमारियों की वजह, जानिए कैसे करें बचाव?

    Updated: Mon, 26 May 2025 08:43 AM (IST)

    नोएडा के सेक्टर-30 में दैनिक जागरण के भारी पड़ेगा वजन अभियान के तहत योग शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञ राहुल कुमार ठाकुर ने वजन घटाने के लिए विशेष यो ...और पढ़ें

    योग से जाना श्वांस का महत्व, वजन घटाने को किए विशेष आसन
    योग से जाना श्वांस का महत्व, वजन घटाने को किए विशेष आसन

    HighLights

    1. सेक्टर-30 में योग शिविर का आयोजन
    2. विशेषज्ञ ने सिखाए वजन घटाने के आसन
    3. सही श्वास लेने का तरीका बताया

    जागरण संवाददाता, नोएडा। बढ़ता मोटापा और वजन बीमारियों की वजह बन सकता है। कई गंभीर बीमारियों से जकड़ने पर व्यक्ति की परेशानी बढ़ सकती है। इस स्थिति में वजन और मोटापे को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

    दैनिक जागरण के विशेष अभियान ''भारी पड़ेगा वजन'' के तहत सेक्टर-30 में योग शिविर का आयोजन हुआ। सेक्टर के निवासियों ने इसमें भाग लिया। प्रशिक्षण और विशेषज्ञ राहुल कुमार ठाकुर ने वजन घटाने के लिए योग के विशेष आसन बताए।

    मोटापा बीमारी की पहली सीढ़ी होता है। इसको नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। योग एक आसन साधन है जिससे मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है। सेक्टर- 30 में आयोजित हुए शिविर में यही जानकारी लोगों को दी गई। विशेषज्ञ राहुल कुमार ने श्वांस के बारे में बताया।

    उन्होंने जानकारी दी की लंबी और सही तरीके से सांस लेकर किस तरह से अपनी उम्र को मात देकर स्वस्थ्य रहा जा सकता है। अधिकांश लोग इसका पालन नहीं करते हैं। श्वांस लेने का भी एक सही तरीका हाेता है। लंबी सांस लेकर खुद को तनाव मुक्त रखा जा सकता है। इसको हर किसी को अपनाना चाहिए।

    मोटापे को मात देने के लिए विशेष आसन कराए गए। सात्विक भोजन काफी हद तक मोटापे और वजन को नियंत्रित करने का कार्य करता है। शिविर में मौजूद लोगों ने एक घंटे तक योग किया। योग से खुद को तरोताजा महसूस किया।

    खबरें और भी

    बुजुर्ग और कामकाजी लोगों के लिए योग सबसे अधिक जरूरी है। यह तनाव दूर करने का कार्य करता है। कई बीमारियां गंभीर रूप भी ले सकतीं हैं। एक घंटे के व्यायाम से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। मधुमेह और ह्रदय संबंधी बीमारियों से बचाता है। बीमारियों से बचाव के लिए प्रतिदिन एक घंटे का व्यायाम जरूरी है। यह मांसपेशियों को सक्रिय कर तनाव को दूर करने का कार्य करता है।

    दैनिक जागरण का यह अच्छा प्रयास है। सेक्टर के अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुडे इसके लिए अपने स्तर से प्रयास किया जाएगा।

    - परमोद वर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

    योग बेहद लाभकारी है। शिविर में श्वांस को किस तरह से लिया जाए इसके बारे में प्रमुखता से बताया गया। सात्विक भोजन वजन कम करने में मददगार होता है।

    राहुल कुमार ठाकुर, योग प्रशिक्षण