Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सरदार जी 3' में PAK कलाकारों के काम करने पर आपत्ति, बरेलवी मौलाना ने फिल्म पर रोक और दिलजीत दोसांझ को गिरफ्तार करने की अपील की

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 07:20 PM (GMT+05:30)

    बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म "सरदार जी 3" में पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर के काम करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, बरेली। अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर के काम करने पर बरेलवी मौलाना ने कड़ी आपत्ति जताई है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 को बहिष्कार करने की अपील की है।

    सरदार जी 3 फिल्म में दिलजीत दोसांझ पाकिस्तानी अदाकारी हानिया आमिर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। हानिया के अलावा कुछ अन्य पाकिस्तानी कलाकारों को भी काम दिया। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पाकिस्तानियों ने पहलगाम में आतंकवादी हमला करके दो दर्जन से ज्यादा बेगुनाह लोगों की हत्या की थी। ऐसे में पाकिस्तान के अदाकारों को भारत में बनने वाली फिल्मों में काम दिए जाने से भारत में गलत संदेश जा रहा है।

    23brc_19_23062025_500

    मौलाना शहाबुद्दीन

    मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने देशवासियों से सरदार जी 3 मूवी ना देखने की अपील की है। साथ ही केंद्र सरकार से सरदार जी 3 पर रोक लगाने और दिलजीत दोसांझ को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। मौलाना ने आगे कहा कि देश के जवानों ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादी अड्डों को नष्ट किया। पाकिस्तान की आतंकवादी सोच को पूरी दुनिया में बेनकाब करने के लिए भारत से तमाम देशों में प्रतिनिधिमंडल भी भेजे गए। ऐसे में दिलजीत दोसांझ ने अपने फायदे के लिए दुश्मन मुल्क से रिश्ता बना लिया।

    यह भी पढ़ें: 'दिलजीत दोसांझ देशद्रोही है...' Sardaar Ji 3 में Hania Aamir की एंट्री से खौला लोगों का खून, ट्रोल्स के निशाने पर एक्टर

    खबरें और भी