विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरिया के शहर अलेप्‍पो में बमबारी, बीस लोगों की मौत

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Wed, 12 Oct 2016 11:00 AM (IST)

सीरिया के शहर अलेप्‍पो में हुई बमबारी में छह बच्‍चों समेत करीब बीस लोगों की मौत हो गई है।

News Article Hero Image

बेरूत (एपी)। सीरियाई शहर अलेप्पों के उत्तर में स्थित विद्रोहियों के इलाके पर हुई ताजा बमबारी में करीब 20 लोगों की मौत हुई है। मारे जाने वालों में छह बच्चे भी शामिल हैं। सरकारी एजेंसी सना के मुताबिक विद्रोहियों द्वारा मोर्टार और भारी गोलाबारी करने के बाद उमेद मस्जिद को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सेना और विद्रोही गुटों के बीच हो रही गोलाबारी में भी काफी लोगों के घायल होने और मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से हो रही है। अमेरिका और रूस के बीच सीरिया के मुद्दे पर वार्ता विफल होने के बाद इसमें तेजी आई है।

इस बीच सीरिया को लेकर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी फ्रांस की यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। इस यात्रा में पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंक्वा ओलांदे से सीरिया के बारे में बात होनी थी।

Photos: काबुल की मस्जिद में आतंकियों ने 14 लोगों की हत्या की

फ्रांस सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने रूस के राष्ट्रपति के साथ सिर्फ सीरिया के मुद्दे पर बातचीत का प्रस्ताव दिया था।यह पता चलते ही रूस के राष्ट्रपति ने अपनी पेरिस यात्रा को स्थगित कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन को 19 अक्टूबर को पेरिस आना था। फ्रांस ने कहा है कि इस यात्रा की कभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई थी। लेकिन, रूस के मीडिया में इसकी लगातार चर्चा हो रही थी और कहा जा रहा था कि इसमें सीरिया के हालात पर बात होनी थी।

इनके दर्द को सुनकर कांप उठेगी आपकी भी रुह, हो जाएंगे बेचैन