विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन में लड़ाकू विमान वाहक दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

By Edited By:
Updated: Sat, 06 Sep 2014 05:55 PM (IST)

चीन में विकसित एकमात्र लड़ाकू विमान वाहक परिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक मृत पाय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग। चीन में बनाए जा रहे एकमात्र लड़ाकू विमान वाहक के परीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक मृत पायलटों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

चीन के एक समाचार एजेंसी के अनुसार राष्ट्रपति झी जिनपिंग नौसेना के एक कार्यक्रम में देश के पहले लड़ाकू विमान वाहक के टेक ऑफ और लैंडिंग परीक्षण के लिए मानद खिताब पर हस्ताक्षर कर रहे थे उसी दौरान यह घटना सामने आई। अभी तक उन मृत पायलटों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पढ़े : आग और बर्फीला तूफान झेलने वाला रोबोट तैयार