Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिकी चुनाव: पहली डिबेट के बाद हिलेरी ट्रंप से चार फीसद अंकों से आगे

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Tue, 04 Oct 2016 06:49 PM (IST)

    पहली डिबेट के बाद हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच की दूरी महज चार फीसद के अंतर पर सिमट कर रह गई है। एक सर्वे के मुताबिक हिलेरी फिलहाल ट्रंप से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वाशिंगटन (पीटीआई)। अमेरिका में अगले माह होने वाला राष्ट्रपति चुनाव अब बेहद दिलचस्प दौर में पहुंच गया है। इसके लिए मैदान में उतरे दाेनों ही उम्मीद्वारों के बीच जीत का अंतर लगातार कम होता जा रहा है। एक ताजा सर्वे के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में उतरींं डेमोक्रेट उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन उम्मीद्वार से करीब चार फीसद अंक आगे चल रही है।

    दोनों उम्मीद्वारों के बीच हुई पहली बहस के बाद हुए इस सर्वे में यह ताजा आंकड़े उभर कर सामने आए हैं। यह ताजा सर्वे सीबीएस न्यूज और न्यूयार्क टाइम्स ने मिलकर कराया था। सीबीएस न्यूज और न्यूयार्क टाइम्स ने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच हुई पहली डिबेट के बाद हिलेरी क्लिंटन लोगों पर ट्रंप से ज्यादा प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही हैं।

    ट्रंप ने की हिंदुओं की जमकर तारीफ, कहा उनका योगदान 'fantastic'

    इस सर्वे में हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में जहां 45 फीसद लाेगों ने अपना मत डाला है वहीं डोनाल्ड ट्रंप को 41 फीसद मत मिले हैं। इससे पहले कराए गए इन दोनों केे ही सर्वे में दोनों ही नेताओं को लगभग 42-42 फीसद मत मिले थे। लिहाजा वह दाेनों ही बराबरी पर चल रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसमें थोड़ा से बदलाव आता दिखाई देे रहा है। इसके अलावा कराए गए कुछ चुनावी सर्वों में दोनों के बीच महज 3.1 फीसद अंकों की दूरी भी सामने आई है।

    ट्रंप के सामने हिलेरी का सरेंडर, ईमेल डिलीट पर स्वीकार की गलती

    इसके अलावा कुछ दिन पहले फॉक्स न्यूज के ताजा सर्वे में हिलेरी और ट्रंप के बीच महज तीन फीसद अंकों का अंतर दिखाया गया था। इस सर्वे में हिलेरी को 43 और ट्रंप को 40 फीसद मत मिलेे थे। दोनों नेताओं के बीच हुई पहली डिबेट पूर्व फॉक्स के सर्वे में हिलेरी को ट्रंप पर महज एक फीसद की बढ़त हासिल थी। रायटर/इप्सोस के सर्वेक्षण में हिलेरी को 43 और ट्रंप को 38 फीसद मत मिलने की संभावना जताई गई है।

    खबरें और भी

    अमेरिकी चुनाव से संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें