Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाफिज सईद ने कहा, भारत के साथ राजनयिक संबंध तोड़े पाकिस्तान

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jul 2016 10:49 PM (IST)

    लश्कर ए तैयबा प्रमुख हाफिज सईद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को भारत के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लेना चाहिए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लाहौर, प्रेट्र : पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद का भारत विरोधी बयान जारी है। सईद ने अब पाकिस्तान सरकार से भारत के साथ राजनयिक और व्यापार संबंधों को तोड़ने की मांग की है। कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने पर यह मांग की गई है।

    सईद ने कहा कि पाकिस्तान को भारत से अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लेना चाहिए और इस्लामाबाद से भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर देना चाहिए। चौबुर्जी स्थित जमात-उद-दावा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उसने कहा कि हमें भारत के साथ आलू और प्याज का व्यापार करने की जरूरत नहीं है।

    पाकिस्तान ¨जदाबाद के नारे लगाने वालों पर देशद्रोह का हो मुकदमा : शाही

    पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के दिखाए जाने पर भी प्रतिबंध लगनी चाहिए। कश्मीर में हो रही हत्याओं को देखते हुए ये बातें पाकिस्तान के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचा रही हैं। सईद ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थन है। भारत से साथ संबंधों को तोड़ने से कश्मीरियों को प्रोत्साहन मिलेगा।