Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दक्षिण चीन सागर पर भारत के रुख से चीन गदगद, चीनी मीडिया में तारीफ

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 18 Aug 2016 07:40 AM (IST)

    एनएसजी में भारत के दावे पर सकारात्मक रुख अपनाने के बाद चीन की सरकारी मीडिया ने अब दक्षिण चीन सागर पर भारत के तटस्थ रवैये की तारीफ की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बीजिंग, प्रेट्र। भारत और चीन के बीच जमी बर्फ के पिघलने के संकेत मिलने लगे हैं। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के दावे पर सकारात्मक रुख अपनाने के बाद चीन की सरकारी मीडिया ने अब दक्षिण चीन सागर पर भारत के तटस्थ रवैये की तारीफ की है। बुधवार को प्रकाशित लेख में 'ग्लोबल टाइम्स' ने चीन विरोधी माहौल बनाने को लेकर भारतीय मीडिया की आलोचना भी की है।

    समाचार पत्र ने लिखा, 'दक्षिण चीन सागर पर अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद अमेरिका और जापान द्वारा दबाव बनाने के बावजूद भारत सरकार का रुख तटस्थ रहा। द्विपक्षीय संबंधों के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। कुल मिलाकर कुछ विरोधाभासों और तनाव के बावजूद दोनों देशों का संबंध बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है।' लेख में भारतीय मीडिया की आलोचना भी की गई है।

    पढ़ेंः भारतीय मीडिया बना रहा चीन के खिलाफ नकारात्मक माहौल

    अखबार ने एनएसजी में भारत की विफलता के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराने के भारतीय मीडिया के आरोपों को भी खारिज किया गया है। इसके अलावा विदेश मंत्री वांग ई की भारत यात्रा को दक्षिण चीन सागर पर नई दिल्ली का समर्थन जुटाने का प्रयास और एनएसजी में भारत की असफलता से जोड़ने के लिए भारतीय मीडिया की आलोचना की गई है। इसमें स्पष्ट किया गया कि वांग के दौरे में दक्षिण चीन सागर पर चर्चा हुई, लेकिन चीन ने इस पर भारत से समर्थन नहीं मांगा।

    समाचार पत्र ने द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों को सुलझाने की भी वकालत की है। व्यापार घाटा और चीन के बाजार को भारतीय उत्पादों के लिए नहीं खोलने जैसे मसलों का समाधान नहीं ढूंढ़ पाने पर निराशा भी जाहिर की गई है।

    खबरें और भी

    पढ़ेंः चीन की चाल होगी नाकाम, लद्दाख-अरुणाचल में भारत ने तैयार की अभेद्य दीवार