विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नार्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को बताया सफल, UN से बैठक बुलाने की मांग

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Mon, 13 Feb 2017 12:59 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 13 Feb 2017 01:17 PM (GMT+05:30)

नॉर्थ कोरिया के इस कदम के बाद अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस मामले पर फौरन बैठक बुलाने की मांग की है।

नार्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को बताया सफल, UN से बैठक बुलाने की मांग
नार्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को बताया सफल, UN से बैठक बुलाने की मांग

प्योंगयोंग, रायटर्स। नॉर्थ कोरिया की तरफ से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। नॉर्थ कोरिया ने सोमवार को इस मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण किए जाने की पुष्टि की है। उसके इस कदम को अमेरिका के नव- निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

कोरियाई शैली की नई रणनीतिक हथियार प्रणाली के बारे में कहा गया कि सतह से सतह पर मार सकने वाली एक मध्यम से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पुकगुकसोंग-2 का रविवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। नॉर्थ कोरिया के इस कदम के बाद अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस मामले पर फौरन बैठक बुलाने की मांग की है।

जापान ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र में प्योंगयोंग के खिलाफ नए प्रतिबंध के बारे में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उसने चीन से ताजा मिसाइल परीक्षण पर प्रतिक्रिया में सकारात्मक भूमिका निभाने को कहा। गौरतलब है कि चीन नॉर्थ कोरिया का प्रमुख सहयोगी और व्यापारिक साझेदार है। लेकिन, वह जापान की तरफ से लगातार उकसावेपूर्ण कार्रवाई के चलते बौखलाया हुआ है। हालांकि, वह अमेरिका और अन्य देशों से लगातार कहता रहा है कि उसके पड़ोसी देश पर लगाम लगाने के लिए और कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी बेअसर, उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।