Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चीन में सरकार ने गिराई माओत्से तुंग की विशालकाय प्रतिमा

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jan 2016 09:11 AM (IST)

    कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के दिग्‍गज नेता रहे माओत्‍सेतुंग की प्रतिमा (स्‍टैच्‍यु) को चीन सरकार ने गिरा दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बीजिंग। चीन में कुछ दिन पहले ही चर्चा में आई माओ त्से तुंग की प्रतिमा को वहां की सरकार ने गिरा दिया है। बताया जा रहा है कि यह कदम प्रतिमा लगाने के लिए कानून सम्मत मंजूरी न होने के कारण उठाया गया।

    चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक माओ की 37 मीटर आकार की विशालकाय प्रतिमा हेनान प्रांत की तोंगशू काउंटी में स्थापित की गई थी। सोने के रंग से पुती इस मूर्ति की स्थापना में आई 4.6 लाख डॉलर (करीब 3.07 करोड़ रुपये) की लागत को माओ समर्थक किसानों और कुछ स्थानीय उद्यमियों ने वहन किया था।

    यह विशालकार प्रतिमा स्थापना के तुरंत बाद से ही आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दुनियाभर के पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होने लगी थी। खाली मैदान में स्थापित यह प्रतिमा पिछले हफ्ते वैश्विक सुर्खियों में रही थी।

    समाचार पोर्टल पीपुल्स नेट ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रतिमा की स्थापना के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी और पंजीकरण नहीं होने के कारण इसे गिरा दिया गया। ध्वस्त प्रतिमा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली गई हैं।

    पढ़ेंः इस साल रिकॉर्ड संख्या में उपग्रह छोड़ेगा चीन

    खबरें और भी