विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंद महासागर में भारत की बढ़ती क्षमता से पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ीं

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Tue, 06 Sep 2016 06:35 PM (IST)

डॉन समाचारपत्र के मुताबिक सरकार और नौसेना के विभिन्न स्तरों पर नए मसौदे की समीक्षा की जा रही है। इसे रिटायर्ड नौसैन्य अधिकारी कमांडर मुहम्मद आजम खान ने तैयार किया है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, प्रेट्र। हिंद महासागर में भारत की बढ़ती क्षमता से पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसको देखते पड़ोसी मुल्क ने क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए नई नीति बनाई है। इसमें नौसेना, वायुसेना और सेना के बीच समन्वय पर जोर दिया गया है, ताकि हिंद महासागर में वाणिज्यिक और सामरिक हितों को बरकरार रखा जा सके।

डॉन समाचारपत्र के मुताबिक सरकार और नौसेना के विभिन्न स्तरों पर नए मसौदे की समीक्षा की जा रही है। इसे रिटायर्ड नौसैन्य अधिकारी कमांडर मुहम्मद आजम खान ने तैयार किया है। उन्होंने सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्ट्रैटजिक स्टडीज के कार्यक्रम में सोमवार को इसकी जानकारी दी। कमांडर खान ने मसौदे में नौसेना के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को बढ़ाने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में बदलते माहौल को देखते हुए पाकिस्तान के लिए समुद्री सुरक्षा को दुरुस्त करना जरूरी है। सुरक्षा के अलावा वाणिज्यिक हितों और मुक्त नौवहन को भी सुनिश्चित करना होगा। मालूम हो कि चीन के बढ़ते हस्तक्षेप को देखते हुए भारत ने हिंद महासागर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

ओबामा की चेतावनी के बाद भी नहीं माना चीन, दक्षिण चीन सागर में दिखे चीनी पोत

मलेशिया में श्रीलंका के उच्चायुक्त पर हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार