विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के प्रमुख टीवी एंकर पर लगा प्रतिबंध

By Manish NegiEdited By:
Updated: Thu, 26 Jan 2017 06:21 PM (IST)

सामाजिक कार्यकर्ता जिबरन नासिर ने टीवी एंकर आमिर लियाकत पर अपने कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें बदनाम किये जाने की पीईएमआरए में शिकायत दर्ज कराई थी।

पाकिस्तान के प्रमुख टीवी एंकर पर लगा प्रतिबंध
पाकिस्तान के प्रमुख टीवी एंकर पर लगा प्रतिबंध

इस्लामाबाद, आइएएनएस। पाकिस्तान के प्रमुख टीवी एंकर आमिर लियाकत पर अपने कार्यक्रम के माध्यम से नफरत फैलाने के आरोप में बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगा दिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया पर निगरानी रखने वाले पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेट्री अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने इस संबंध में आदेश जारी कर आमिर और उनके शो पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि बोल न्यूज चैनल में 'ऐसे नहीं चलेगा' कार्यक्रम के होस्ट आमिर अब एंकर के रूप में किसी भी चैनल में और किसी भी कार्यक्रम की मेजबानी नहीं कर सकेंगे। यदि न्यूज चैनल ने आदेश का पालन नहीं किया तो उसका लाइसेंस रद कर दिया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता जिबरन नासिर ने टीवी एंकर आमिर लियाकत पर अपने कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें बदनाम किये जाने की पीईएमआरए में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में नासिर ने कहा कि एंकर ने उनकी जान को खतरे में डालने जैसा काम किया।

पाक के टीवी शो में मिल रहा ऐसा इनाम, आप सोच नहीं सकते