यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूएस संसद से मोदी का पाक पर हमला, 'आतंकवाद का गढ़ भारत के पड़ोस में'
अमेरिका की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पांचवें प्रधानमंत्री हैं।

वाशिंगटन, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के हर क्षेत्र में अमेरिका की भागीदारी बढ़ी है। बुधवार को अमेरिका यात्रा के आखिरी दिन संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि समृद्ध भारत अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया के हित में है। मोदी ने अमेरिका की सामरिक रणनीति को भारत के लिए अहम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में प्रगाढ़ता आने से पूरे क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता आएगी। उन्होंने कहा कि जब 2008 में सरहद पार से आए आतंकवादियों ने मुंबई में हमला किया, तो अमेरिकी कांग्रेस ने जो एकजुटता दिखाई, भारत उसे कभी नहीं भूलेगा।
मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ता बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता और स्वाधीनता के धागे दोनों लोकतांतत्रिक देशों के बीच एक मजबूत बंधन बनाते हैं। हमारे संस्थापकों ने एक आधुनिक देश का निर्माण किया है जिसमें आजादी, लोकतंत्र और समानता इसकी आत्मा हैं। और ऐसा करते हुए उन्होंने सुनिश्चित किया कि हम अपनी सदियों पुरानी विविधता का जश्न मनाना जारी रखें।
मोदी ने भाषण की शुरुआत करते हुए अमेरिकी संसद के बारे में कहा कि लोकतंत्र के इस मंच ने दुनियाभर के अन्य लोकतंत्रों को साहस और ताकत दी है। जब मोदी ने कहा कि गांधी की अहिंसा ने मार्टिन लूथर किंग को प्रेरणा दी, तब संसद सदस्यों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। मोदी ने भारत और अमेरिका को करीब लाने के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ओबामा ने हमारे रिश्तों को नया आयाम दिया है। मोदी अमेरिकी संसद को संबोधित करने वाले छठे भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
अटल को याद किया
मोदी ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। मोदी ने कहा कि वह भारत और अमेरिका को प्राकृतिक सहयोगी मानते थे। 15 साल पहले इसी जगह पर खड़े होकर उन्होंने अतीत की हिचकिचाहट से बाहर आने की अपील की थी।
विपक्ष पर ताना
मोदी ने अपने भाषण के दौरान राज्यसभा में गतिरोध उत्पन्न करने के लिए विपक्ष पर भी ताना कसा। मोदी ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि यहां का माहौल काफी सौहार्दपूर्ण है। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारतीय संसद में भी कभी-कभी माहौल सौहार्दपूर्ण हो जाता है। खासकर राज्यसभा में।
पाकिस्तान पर निशाना
मोदी ने एफ-16 लड़ाकू विमान सौदे में सब्सिडी नहीं देने के ओबामा प्रशासन के फैसले को भी सराहा। उनका इशारा पाकिस्तान की ओर था। उन्होंने कहा कि ये ऐसी ताकतें हैं, जो अपने राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल करती हैं और दूसरी तरफ दुनियाभर को आतंकवाद पर उपदेश भी देती हैं।
यह भी कहा मोदी ने
-परमाणु सहयोग समझौते ने भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय रिश्तों में नया रंग भर दिया।
-एक लोकतंत्र से दूसरे लोकतंत्र को ताकत मिलती है।
-अमेरिका वीरों का देश है। मेरा स्वागत सवा सौ करोड़ भारतीयों का स्वागत है।
-योग दोनों देशों को जोड़ता है। अमेरिका में तीन करोड़ से ज्यादा लोग योग करते हैं।
ये भारतीय पीएम कर चुके हैं संबोधित
-13 अक्टूबर, 1949 को जवाहर लाल नेहरू
-13 जून, 1985 को राजीव गांधी
-18 मई 1994, को पीवी नरसिम्हा राव
-14 सितंबर, 2000 को अटल बिहारी वाजपेयी
-19 जुलाई, 2005 को मनमोहन सिंह
देखेंः यूएस कांग्रेस में पीएम मोदी, देखें तस्वीरें
Washington DC: PM Modi meets Speaker of the U.S. House of Representatives Paul Ryan (source: MEA) #ModiInUSA pic.twitter.com/MJYi97bObd
— ANI (@ANI_news) June 8, 2016
पीएम मोदी को सुनने के लिए कल्पना चावला का परिवार अमेरिकी संसद पहुंचा
Washington DC: Kalpana Chawla's family arrives at US Capitol, PM Modi to address US Congress shortly #ModiInUSA pic.twitter.com/iVGxTiqRO8
— ANI (@ANI_news) June 8, 2016

