विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव जीतने के बाद बिलावल भुट्टो होंगे नेता विपक्ष, पीपीपी ने किया फैसला

By Lalit RaiEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 11:09 AM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 12:44 PM (IST)

पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो अगर लरकाना में चुनाव जीतने में कामयाब होते हैं तो पार्टी उन्हें नेता विपक्ष की जिम्मेदारी देगी।

बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो)
बिलावल भुट्टो (फाइल फोटो)

नई दिल्ली (पीटीआई)। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) ने नेता विपक्ष को बदलने का फैसला किया है। नेता विपक्ष खुर्शीद शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी बिलावल भुट्टो को नेता विपक्ष के तौर पर देखना चाहती है। कुछ दिन पहले पीपीपी के को-चेयरमैन आसिफ अली जरदारी ने कहा था कि बिलावल भुट्टो सिंध प्रांत के लरकाना से चुनाव लड़ेंगे।

खुर्शीद शाह ने कहा कि आसिफ अली जरदारी के निर्देशन में वो बिलावल भुट्टो को संसदीय राजनीति में सलाह-मशविरा देते रहेंगे। पत्रकारों ने जब पीपीपी के प्रवक्ता से यह पूछा कि क्या ये सच है कि बिलावल भुट्टो नेता विपक्ष बनेंगे तो प्रवक्ता ने बताया कि इसमें आश्चर्य करने वाली कोई बात नहीं है। बिलावल भुट्टो पीपीपी के चेयरमैन हैं और वो जरूरत पड़ने पर नेता विपक्ष की भूमिका निभा सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि ये अचानक में लिया गया फैसला नहीं है, गंभीर मंत्रणा के बाद ये फैसला किया गया है।

पाकिस्तान में विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाएंगे आसिफ अली जरदारी

पीपीपी के नेताओं ने कहा कि बेनजीर भुट्टो की ही तरह बिलावल बहादुर हैं। लेकिन उनमें संसदीय राजनीति के अनुभव की कमी है। इसमें कोई नुकसान नहीं है। बेनजीर भुट्टो भी अपने दौर में पार्टी के कई नेताओं से जूनियर थीं, लेकिन उन्होंने शानदार ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभाई। बिलावल भुट्टो की पढ़ाई-लिखाई लंदन में हुई है, उन्हें पार्टी के युवा चेहरे के तौर पर देखा जाता है।

शरीफ को घेरने के लिए चुनाव लड़ेंगे जरदारी और बिलावल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।