विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अब सार्क सम्मेलन के बहिष्कार का भय

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 25 Sep 2016 01:58 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 06:21 AM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ डरे हुए हैं। उन्हें भय है कि सार्क के सदस्य देश कहीं सम्मेलन का बहिष्कार न कर दें।

News Article Hero Image

लंदन, प्रेट्र/आइएएनएस। जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुई तनातनी से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ डरे हुए हैं। उन्हें भय है कि सार्क के सदस्य देश कहीं सम्मेलन का बहिष्कार न कर दें। नवंबर में होने जा रहे सम्मेलन का मेजबान पाकिस्तान है। उड़ी हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्क सम्मेलन से दूरी बनाने की आशंका जाहिर की जा रही है।

बहिष्कार के भय के बीच शरीफ ने सभी सदस्य देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई है।अफगानिस्तान ने सम्मेलन का बहिष्कार करने के पक्ष में आवाज बुलंद की। इसके एक दिन बाद ही शरीफ को बहिष्कार का खतरा सताने लगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेकर लौट रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से लंदन में सार्क सम्मेलन को लेकर सवाल पूछा गया।

पढ़ेंः जोर पड़कने लगी पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की कोशिश

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सम्मेलन की तैयारी कर ली है और उम्मीद है कि सभी सदस्य देश जरूर भाग लेंगे। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत शाहिद मोहम्मद अब्दाली ने 20 सितंबर को एक टीवी चैनल से कहा था, 'मुझे पूरा भरोसा है कि दक्षिण एशिया के अधिकांश देश हमारी तरह की सोच रख रहे हैं। इसलिए एकजुटता का प्रयास होना चाहिए। हमें उस देश को अकेला छोड़ देना चाहिए जो हमारी एकता और क्षेत्रीय शांति पर खतरा पैदा कर रहा है। हमें आतंकवाद का पोषण करने वाले और उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले देश में अंतर करना होगा।'

पढ़ेंः पाक को पीएम मोदी का संदेश, हिंदुस्तान न कभी झुका है और न ही झुकेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।