विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UN में गरजीं सुषमा स्वराज, कहा कश्मीर का ख्वाब देखना छोड़ दे पाकिस्तान

By Atul GuptaEdited By:
Published: Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 08:41 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से बड़ा हमला बोला।

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र को संबोधित करते हुए विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि दुनिया के सामने साफ कर दिया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और आगे भी रहेगा। इसलिए उसमें किसी को कोई शक नहीं रहना चाहिए। पाकिस्तान पर हल्ला बोलते हुए सुषमा ने कहा कि कश्मीर का ख्वाब देखना उसे छोड़ देना चाहिए क्योंकि ये ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए गरीबी, शांति और समृद्धि समेत कई बातें कही। उन्होंने कहा कि बिना शांति के दुनिया का विकास संभव नहीं है। इसके साथ ही सुषमा ने कहा कि गरीबी को मिटाना आज एक बड़ी चुनौती है।

पढ़ें- जानिए, संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज के भाषण की 10 बड़ी बातें

जो आतंकवाद ना रोके उसे अलग-थलग करें

सुषमा ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए परोक्ष तौर पर कहा कि जो देश आतंक नहीं रोक पा रहे हैं उन्हें अलग-थलग कर देना चाहिए। ऐसे देश को दुनिया के साथ रहने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। सुषमा ने कहा कि जो खुद शीशें के घर में रह रहे हों उसे दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए।

कौन दे रहा आतंकियों को पनाह ?

संयुक्त राष्ट्र महासभा में आतंकवाद पर बोलते हुए सुषमा ने कहा कि आज भी कई जगहों पर लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों में मासूम मारे जा रहे हैं। आतंकी घटनाएं नहीं रूक पा रही है। ऐसे में आखिर इन आतंकियों को कौन पनाह और हथियार दे रहा है? उन्होंने कहा कि हमारे पास बहादुर अली जिंदा सबूत है कि वो सीमा पार से आया है।

पढ़ें- पाकिस्तान को अलग-थलग करने में कामयाब रहा है भारत : नटवर सिंह

ब्लूचिस्तान में यातना की पराकाष्ठा

मानवाधिकार उल्लंघन पर बोलते हुए सुषमा ने कहा कि आज ब्लूचिस्तान में निर्दोषों पर अत्याचार ढहाए जा रहे हैं। वहां पर याताना की पराकाष्ठा हो चुकी है। सुषमा ने आतंकवाद को मानवाधिकार का बड़ा उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि हम तो दोस्ती ने लिए पाकिस्तान के साथ आगे बढ़े लेकिन हमें इसके बदले में उड़ी और पठानकोट मिला।

पढ़ें- जानिए, पाक को क्यों कहना पड़ा कश्मीरी भारत में रहना चाहते हैं तो रहें

सरकार के काम की उपलब्धियां

सरकार के कामकाज की उपलब्धियों को गिनाते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि हमने 'स्वच्छ भारत अभियान' छेड़ा और दो लाख विद्यालयों में 4 लाख शौचालय बनवाए गए। इसी तरह 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' में लाखों महिलाएं जुड़ी। 'मेक इन इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' में कई कार्यक्रम चल रहे हैं। भारत की विकास यात्रा में नए आयाम जुड़े हैं। भारत में टिकाऊ विकास होगा तभी पूरी दुनिया में होगा।

भारतीय विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने भाषण में सरकार के कामकाज की उपलब्धियां गिनाते हुए जनधन योजना की कामयाबी बताई। योग को लेकर जिस तरह से पूरी दुनिया में उत्साह देखा गया उसको लेकर सुषमा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।