विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसा हुआ तो ट्रंप के पास हो सकती है अमेरिकी इतिहास की सबसे अमीर कैबिनेट

By Mohit TanwarEdited By:
Updated: Sat, 03 Dec 2016 10:23 AM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप अपनी कैबिनेट में एक से बढ़कर एक अरबतियों, करोड़पतियों को शामिल करने में जुटे हुए हैं।

News Article Hero Image

न्यूयार्क, जेएनएऩ। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी रैलियों के दौरान असंतुष्ट श्रमिक वर्ग को बराबरी का सपना दिखाया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी रनणीति में बदलाव नजर आ रहा है।

ट्रंप अपनी कैबिनेट में एक से बढ़कर एक अरबतियों, करोड़पतियों को शामिल करने में जुटे हुए हैं। अगर ट्रंप द्वारा विचार किए जा रहे कैबिनेट पर मुहर लग जाती है तो ये अमेरिका के इतिहास की सबसे अमीर कैबिनेट होगी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ट्रंप की कैबिनेट में वाल स्ट्रीट फाइनेंसर, बड़े उद्योगपति सहित अरबपतियों की संतानें तक शामिल हो सकती हैं। अमेरिका के लेखक राबर्ट स्पिटजर ने कहा, 'ट्रंप का कैबिनेट अमेरिकी इतिहास का सबसे अमीर कैबिनट होगा।'

पढ़ें- ट्रंप के प्रशासन में भी अभियोजक बने रहेंगे भारतवंशी प्रीत भरारा

पढ़ें- फेसबुक पर लाइव होकर 160 KMPH की रफ्तार से चलाई कार, हुआ ये हाल