विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कावासाकी हैवी इंडस्‍ट्री पहुंचकर बुलेट ट्रेन में ड्राइवर सीट पर बैठेे पीएम मोदी

By kishor joshiEdited By:
Updated: Sat, 12 Nov 2016 11:31 AM (IST)

जापान की यात्रा के अंतिम दिन आज पीएम मोदी बुलेट ट्रेन का निर्माण करने वाली कावासाकी हैवी इंडस्‍ट्री देखने गए। यहां वह बुलेट ट्रेन में ड्राइवर सीट पर भी बैठे।

News Article Hero Image

टोक्यो (एएनआई)। जापान की अपनी यात्रा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कावासाकी हैवी इंडस्ट्री को देखने पहुंचे। यहां पर हाईस्पीड बुलेट ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि भारत को भी काफी समय से बुलेट ट्रेन का इंतजार है। इस दौरान उनके साथ जापान के पीएम शिंजो आबे भी मौजूद थे। पीएम मोदी को वहां पर इंडस्ट्री से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी गई। यहां पर वह बुलेट ट्रेन में ड्राइवर सीट पर भी बैठे।

बुलेट ट्रेन से कोबे पहुंचे पीएम मोदी

इससे पूर्व पीएम मोदी जापानी पीएम शिंजो अबे के साथ टोक्यो से प्रसिद्ध शिंकनसेन बुलेट ट्रेन के में सवार होकर कोबे पहुंचे। पीएम ने अपनी इस यात्रा की कुछ फोटो भी ट्वीट की हैं। यहां पर दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर साइन भी किए गए। इस दौरान दिए गए अपने संबोधन में उन्होंने दोनों देशोंं के बीच मजबूत संबंधों केे पीछे एक-दूसरे पर विश्वास को बताया।

उन्होंने कहा कि इस विश्वास की बदौलत ही दोनों देशों के बीच वर्षों से मजबूत संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन संबंधों की बदौलत दोनों ही देशों के विकास करने की रफ्तार में तेेजी देखने को मिलेगी। इस मौके पर गुजरात सरकार और हयूगो प्रिफेक्चर के बीच कोबे में एक एमओयू भी साइन किया गया।

आपको बता दें कि इसी बुलेट ट्रेन की तकनीक का इस्तेमाल मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे में किया जाएगा। इसके बाद मोदी और अबे दोनों कोबे में कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज फैसिलिटी का भी दौरा करेंगे। जहां उच्च गति के रेल पहिये तैयार किए जाते हैं।

इससे पहले भारत और जापान के बीच नौ द्विपक्षीय सहयोग संधियों पर हस्ताक्षर किये गये जो इन दोनो देशों के आपसी रिश्तों को और मजबूती देंगे। जापान के पीएम एबे के साथ व्यक्तिगत रिश्ते बना चुके मोदी इस समझौते को अपनी सरकार की एक अहम उपलब्धि के तौर पर देख सकते हैं।

पढ़ें- भारत को दुनिया में पूरी तरह से खुली अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं: पीएम मोदी