पति नहीं था पसंद, पड़ोसी से हुआ प्यार; रास्ता साफ करने के लिए उठाया खौफनाक कदम, गूगल हिस्ट्री से खुली पोल
Bihar Crime News: लौरिया में अमित कुमार नमोदास की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम देवी और उसके प्रेमी अमर उर्फ किरण कुमार को ...और पढ़ें

आरोपी पत्नी नीलम। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, लौरिया। Bihar Crime News: गोबरौरा पंचायत के मटियरिया बंगाली कालोनी निवासी अमुल चंद्र नमोदास के पुत्र अमित कुमार नमोदास (35 वर्ष) की गला दबाकर हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई श्रीराम मजुमदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गला दबाकर हत्या करने के 14 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारोपित प्रेमी मटियरिया बंगाली कालोनी निवासी अमर उर्फ किरण कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ हो रही है। पुलिस का मानना है कि इस कांड में कई अन्य लोगों की भी संलिप्तता है। इसकी जांच हो रही है।
पति को थी अवैध संबंध की जानकारी
दर्ज प्राथमिकी में मृतक के भाई ने बताया कि अमित चंद नमोदास की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी नीलम देवी का किसी अन्य के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इस बात की जानकारी अमित को भी थी। इसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था।
उसने नीलम को कई बार समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं मानती थी। बीते 23 अप्रैल की रात भी नीलम देवी कुछ समय के लिए घर से गायब थी।
वापस लौटी तो अमित ने पूछा, इसको लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद 25 अप्रैल की रात को नीलम देवी ने अपने कथित प्रेमी अमर उर्फ किरण कुमार तथा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या (Husband killing by wife and lover) कर दी।
खबरें और भी
मामले में थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।
मोबाइल ने कैसे खोली हत्या की गुत्थी?
मृतक की पत्नी नीलम देवी ने पुलिस और स्वजन को गुमराह करने के लिए हत्याकांड की जो पटकथा लिखी थी, उसका पर्दाफाश उसके खुद के मोबाइल ने कर दिया।
दरअसल, अमित और नीलम ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ माह बाद ही नीलम का प्रेमी से पति बने अमित से मोहभंग हो गया था। वह किसी अन्य से प्रेम करने लगी थी।
हत्या के बाद उसने पुलिस को बताया था कि उसका पति जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, इस वजह से उसने प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिसिया जांच में नीलम के मोबाइल में नशा का दवा सर्च किया गया था।
इस आधार पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो नीलम ने गला दबाकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। नीलम के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इसमें कई अन्य लोगों के भी शामिल होने का अनुमान है।