विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्रष्टाचार का राजकीय व राष्ट्रीयकरण कर रही है भाजपा: हरीश रावत

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 28 Jan 2018 09:17 PM (IST)

पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा पर बड़ा हमला। कहा, ये चंदा नही ले रहे बल्कि भ्रष्टाचार का राजकीय व राष्ट्रीयकरण कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार का राजकीय व राष्ट्रीयकरण कर रही है भाजपा: हरीश रावत
भ्रष्टाचार का राजकीय व राष्ट्रीयकरण कर रही है भाजपा: हरीश रावत

देहरादून, [जेएनएन]: पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा पर बड़ा हमला। कहा, ये चंदा नही ले रहे बल्कि भ्रष्टाचार का राजकीय व राष्ट्रीयकरण कर रहे हैं। जिलाधिकारियों से कार्य नहीं, बल्कि धन इकट्ठा करने का लेखा जोखा लिया जा रहा है। 

मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा पर कहा कि जिनके चार साल हुए उनकी भी समीक्षा हो। राज्य सरकार के कामकाज पर कहा कि बीजेपी केवल गोल पोस्ट हटाती है, ताकि लोगों का ध्यान भटकया जाए। बकरे बकरी की शादी करा रहे कुछ दिन बाद भैंस भैंसे की शादी कराएगी सरकार। सरकार के मंत्रियों के बीच चल रही रार पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार के कुछ मंत्री फुदक रहे कुछ बगुला मंत्री बने बैठें हैं। ये उत्तराखंड की बिमारी है कि यहां सीएम को हमेशा अपने कुछ लोगों से परेशान रहना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले लुटाया धन, कांग्रेस लाल-पीली

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव 'कमल' पर लड़ेगी भाजपा