Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: पश्चिम बंगाल से ओडिशा की ओर आ रही बस में लगी आग, 36 यात्री झुलसे; अस्पताल में हुए भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 01:03 AM (IST)

    कोलकाता के बाबू घाट से ओडिशा के पारादीप आ रही एक बस में शुक्रवार रात खड़गपुर के पास आग लग गई। हालांकि बस में यात्रियों की सही संख्या अभी तक पता नहीं च ...और पढ़ें

    पश्चिम बंगाल से ओडिशा की ओर आ रही बस में लगी आग
    पश्चिम बंगाल से ओडिशा की ओर आ रही बस में लगी आग

    संतोष कुमार पांडेय ,अनुगुल। कोलकाता के बाबू घाट से ओडिशा के पारादीप आ रही एक बस में शुक्रवार रात खड़गपुर के पास आग लग गई। हालांकि बस में यात्रियों की सही संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि 36 यात्रियों को इस घटना में बचा लिया गया और उन्हें पश्चिम बंगाल के मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और खड़गपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस शाम करीब 7 से 7.30 बजे के बीच बाबूघाट से रवाना हुई थी जो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 41 पर ओडिशा की ओर आते समय खड़गपुर पुलिस सीमा के तहत माधपुर के पास अचानक इसमें आग लग गई।

    कथित तौर पर स्थानीय लोग यात्रियों के बचाव में आए और 31 घायल यात्रियों को अस्पतालों में पहुंचाया। तथा बाद में, पांच और यात्रियों को बचाया गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

    समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया था, जबकि पास के पुलिस स्टेशन से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे।

    खबरों के मुताबिक, वाहन में आग लगने के तुरंत बाद बस का ड्राइवर और हेल्पर मौके से भाग गए। जानकार सूत्रों का कहना है कि एक बार उनका पता लगने के बाद, बस में आग लगने का कारण और सवारी कर रहे यात्रियों के सही संख्या जैसे विवरणों का पता लगाया जा सकता है।