यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Crime: ओडिशा पुलिस ने पाकिस्तानी एजेंट होने के संदेह में असम के एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Odisha Crime ओडिशा पुलिस की सीआईडी टीम ने बुधवार को पाकिस्तान के एक व्यक्ति के साथ जानकारी शेयर करने के मामले में असम से इकबाल हुसैन नामक आरोपी को प ...और पढ़ें

HighLights
- ओडिशा पुलिस ने पाकिस्तान एजेंट को किया गिरफ्तार
- आरोपी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज
संवाद सूत्र, अनुगुल: ओडिशा पुलिस (Odisha Crime) की सीआईडी टीम ने बुधवार को पाकिस्तान के एक व्यक्ति के साथ संवेदनशील जानकारी सांझा करने के आरोप में असम के नगांव जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान इकबाल हुसैन के रूप में की गई है।
जिसे ओडिशा पुलिस(Odisha Police) ने स्थानीय कानून लागू करने वालों की सहायता से नगांव जिले के बटाद्रवा इलाके में गेंडुवा पोथर गांव में उसके निवास पर खोजा था।
संवेदनशील जानकारी सांझा करने का आरोप
सूत्रों ने बताया कि हुसैन पहले बेंगलुरु में काम करता था लेकिन हाल ही में घर लौटा था। जहां से उसे पकड़ लिया गया।ओडिशा सीआईडी (Odisha Crime) ने अब्दुल हलीम नाम के एक पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ संवेदनशील जानकारी सांझा करने के आरोप में हुसैन के खिलाफ आईटी अधिनियम की कुछ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: ओडिशा की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी प्रमिला मलिक, नामांकन किया दाखिल, शुक्रवार को होगा चुनाव
जांच में असम पुलिस से मांगा सहयोग
असम राज्य के नगांव जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत महंत ने कहा कि ओडिशा पुलिस (Odisha Police) ने हुसैन का पता लगाने के लिए असम पुलिस(Assam Police) से सहयोग मांगा है। गिरफ्तार व्यक्ति को प्रारंभिक पूछताछ और यहां की एक अदालत में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ओडिशा ले जाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सुरक्षा के लिए किया गया खास इंतजाम, खुद डीजीपी ने की समीक्षा