विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha: सुरक्षा बलों ने माओवादी शिविर को किया ध्वस्त, 12 IED समेत ये सामान हुए बरामद

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Sat, 16 Dec 2023 02:00 AM (IST)

Odisha अनुगुल जिले के मानामुंडा के नालीकुम्फा जंगल में दो दिवसीय तलाशी और तलाशी अभियान के दौरान एक माओवादी शिविर ...और पढ़ें

Odisha: सुरक्षा बलों ने माओवादी शिविर को किया ध्वस्त, 12 IED समेत ये सामान हुए बरामद
Odisha: सुरक्षा बलों ने माओवादी शिविर को किया ध्वस्त, 12 IED समेत ये सामान हुए बरामद

HighLights

  1. मानामुंडा के नालीकुम्फा जंगल में दो दिवसीय तलाशी अभियान किया
  2. इस दौरान एक माओवादी शिविर से 12 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और अन्य सामान जब्त किए हैं।
  3. उग्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर बम भी फेंके।

जागरण संवाददाता, अनुगुल। बौध पुलिस ने बौध जिला के मानामुंडा के नालीकुम्फा जंगल में दो दिवसीय तलाशी अभियान के दौरान एक माओवादी शिविर से 12 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और अन्य सामान जब्त किए हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार देर शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बौध एसपी राज प्रसाद ने दी।

उग्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर बम भी फेंके

प्रसाद ने कहा कि मानामुंडा पुलिस सीमा के अंतर्गत नालीकुम्फा जंगल के अंदर माओवादियों के शिविर लगाने की विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की एक टीम ने बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया था। जिसके बाद गुरुवार को अचानक माओवादियों ने कॉम्बिंग टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी और बम भी फेंके। एसओजी जवानों के साथ लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी के बाद माओवादी मौके से भागने में सफल रहे। इस दौड़ सुरक्षाकर्मियों ने जहां कम से कम 80 राउंड फायरिंग की, वहीं जवाबी कार्रवाई में माओवादियों ने करीब 200 राउंड फायरिंग की। उग्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर बम भी फेंके।

भारी मात्रा सामान बरामद किया गया

गहन तलाशी के दौरान, एसओजी जवानों ने उग्रवादियों के एक सुनसान शिविर से 12 आईईडी और माओवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भारी मात्रा में सामान बरामद किया। आशंका है कि कैंप में करीब 30-40 नक्सली थे। बताया जा रहा है कि उग्रवादी सीपीआई (माओवादी) के केकेबीएन (कंधमाल-कालाहांडी-बौध-नयागढ़) डिवीजन से हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।