Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agniveer Reservation: CM माझी का अग्निवीरों के लिए बड़ा एलान, अब ओडिशा में भी मिलेगा 10% आरक्षण

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 11:14 AM (IST)

    भाजपा शासित राज्यों की घोषणा के बाद अब ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी अग्निवीरों को सभी यूनिफॉर्म सेवा में 10 फीसदी आरक्षण देने का एलान कर ...और पढ़ें

    ओडिशा में अग्निवीरों को मिलेगा यूनिफॉर्म सेवाओं में आरक्षण (सांकेतिक तस्वीर)
    ओडिशा में अग्निवीरों को मिलेगा यूनिफॉर्म सेवाओं में आरक्षण (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने की यह घोषणा
    2. आयु सीमा में मिलेगी 5 साल की छूट

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Agniveer Reservation In Odisha देश में भाजपा शासित राज्यों की घोषणा के बाद ओडिशा सरकार ने भी अग्निवीरों को सभी यूनिफॉर्म सेवा में 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार ओडिशा में सभी यूनिफॉर्म सेवाओं में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगी।

    राज्य सरकार ने लिया निर्णय

    जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने अग्निवीरों को यूनिफॉर्म सेवा शामिल करने का निर्णय लिया है। ओडिशा को जो भी अग्निवीर सेवावाहिनी में भर्ती नहीं हो पाएंगे।

    उनके लिए राज्य के सभी यूनिफॉर्म सेवा में नियुक्ति के लिए 10 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही नियुक्ति के लिए रहने वाली आयु सीमा में इनके लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

    क्या बोले सीएम माझी

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि भारतीय सेना में शामिल होने वाले सभी सैनिक हमारे लिए गर्व एवं गौरव हैं। अग्निवीर भी सेनावाहिनी में बेहतरीन प्रशिक्षण लेकर विभिन्न सुरक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की मान्यता हासिल कर रहे हैं।

    केन्द्र सरकार की यह योजना देश के युवा समाज को दक्ष, साहसी एवं योग्य बनाने में सहायक है। जीवन में सभी क्षेत्र में आने वाली चुनौती को स्वीकार करने वाले युवा समाज के लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    ये भी पढ़ें-

    Odisha Accident News: बड़ा हादसा टला, पेड़ से टकराई बस, खाई में गिरने से बची; कई यात्री घायल

    Jagannath Temple: रत्न भंडार से कीमती सामान गायब होने की आशंका, जस्टिस विश्वनाथ रथ ने जाहिर की चिंता