Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Train Accident: कैसे हुआ ओडिशा में ट्रेन हादसा, कहां चल रहा घायलों का इलाज? यहां मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब

    By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 03 Jun 2023 11:26 AM (IST)

    Odisha Coromandel Express Train Accident बालेश्वर के बाहनगा में हुई ट्रेन दुर्घटना भारतीय ट्रेन हादसे की सबसे बड़ी ट्रेजेडी मानी जा रही है। हादसे की आ ...और पढ़ें

    Odisha Train Accident: कैसे हुआ ओडिशा में ट्रेन हादसा, कहां चल रहा घायलों का इलाज? (फोटो एएफपी)
    Odisha Train Accident: कैसे हुआ ओडिशा में ट्रेन हादसा, कहां चल रहा घायलों का इलाज? (फोटो एएफपी)

    HighLights

    1. ओडिशा के बालेश्वर जिले में भीषण ट्रेन हादसा।
    2. ट्रेन हादसे में अबतक 238 लोगों की हुई मौत।
    3. मौक पर राहत और बचाव कार्य जारी।

    बालेश्वर, ऑनलाइन डेस्क। Odisha Coromandel Express Train Accident: ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना में अबतक 238 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 900 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों और लाशें बिखरी पड़ी थी।

    बता दें कि जिन तीन ट्रेनों में एक साथ टक्कर हुई, उनमें यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी शामिल हैं। ये हादसा बालेश्वर जिले के बाहानागा बाजार स्टेशन से दो किलोमीटर दूर स्थित पनपना के पास हुआ। फिलहाल मौक पर राहत और बचाव कार्य जारी है। एक साथ हुए तीन ट्रेन हादसे को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतना बड़ी दुर्घटना कैसे घटित हुई।