Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News : बरातियों से भरी पिकअप वैन के पलटने से 3 लोगों की मौत, 10 जख्मी अस्पताल में भर्ती

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 08:00 PM (IST)

    Odisha News ओडिशा में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के लोग एक शादी समारोह मे ...और पढ़ें

    Odisha News : बरातियों से भरी पिकअप वैन के पलटने से 3 लोगों की मौत, 10 जख्मी अस्पताल में भर्ती
    Odisha News : बरातियों से भरी पिकअप वैन के पलटने से 3 लोगों की मौत, 10 जख्मी अस्पताल में भर्ती

    HighLights

    1. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना अंतर्गत वन पौसेता गांव के थे सभी लोग

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। Odisha News : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना अंतर्गत वन पोसैता गांव से राउरकेला के लाठीकटा थाना अंतर्गत ओरघाट जा रहे बारातियों का एक पिकअप वैन मुंडाजोर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    इसमें पिकअप के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया है। शवों को राउरकेला सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

    हादसे में इनकी हुई मौत

    घटना गुरुवार की रात 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मरने वाले की पहचान वन पौसैता निवासी धर्म दास (35), बिसरा गोप (24) और शैलेन सरदार (29) के रूप में हुई है।

    वहीं, दुर्घटना में घायल हुए लोगों में सुखदेव भूमिज (20), रमेश गौड़ (18), घनश्याम पानसिंह (21), राफे टोपनो (38), रविंद्र सरदार (26), जयवन टूटी (53) का इलाज राउरकेला सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

    वहीं, दिनेश सरदार का इलजा बुर्ला अस्पताल और प्रीतिलाल हेम्ब्रम व कृष्ण सरदार का इलाज राउरकेला के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    शादी में जा रहे थे सभी

    हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि झारखंड के वन पोसैता से पांच पिकअप वैन से बाराती राउरकेला के लाठीकटा थाना अंतर्गत अटाघाट गांव एक विवाह में आ रहे थे।

    पांच में से चार वैन विवाह कार्यक्रम में पहुंच गई थीं, लेकिन एक वैन लाठीकटा के मुंडा जोर में पलट गई। वैन पलट जाने से इसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों की मदद से सभी को आरजीएच लाया गया। इस घटना से विवाह समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। लाठीकटा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

    यह भी पढ़ें

    Odisha News : ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर पलटने से लगी आग, बिहार के चालक की जलकर मौत

    Odisha News : चलती बुलेट में फंसकर कट गया था मासूम का हाथ, कुत्ता लेकर भागा और फिर...