Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में चुनाव प्रचार के दौरान BJD नेता पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, घायल 20 कार्यकर्ता अस्‍पताल में एडमिट

    Updated: Tue, 14 May 2024 09:38 AM (IST)

    ओडिशा में सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान बीजद नेता पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसमें करीब 20 कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। सभी को इलाज के ...और पढ़ें

    बीजद नेता पर चुनाव प्रचार के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला
    बीजद नेता पर चुनाव प्रचार के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बीजद नेता पर चुनाव प्रचार के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसमें करीबन 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। सुवर्णपुर जिला बिनिका प्रखंड कइंतरा गांव में यह घटना हुई है।

    20 बीजद कार्यकर्ता अस्‍पताल में हुए एडमिट

    जानकारी के मुताबिक, बीजद के बलांगीर लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह भोई एवं बीरमहाराजपुर विधानसभा उम्मीदवार पद्मनाभ बेहेरा बिनिका प्रखंड क्षेत्र में गांव-गांव जाकर घूम रहे थे।

    हालांकि, कइंतरा गांव में वे डीजे बजाकर जोरदार ढंग से प्रचार कर रहे थे कि तभी मधुमक्खियों ने इन पर हमला बोल दिया। इसमें बीजद बिनिका प्रखंड के अध्यक्ष द्वारिकानाथ साहू के साथ 20 बीजद कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्हें बिनिका अस्पताल में भर्ती किया गया।

    चुनाव प्रचार शुरू होते ही मधुमक्खियों ने बोला हमला

    बीजद बिनिका अध्यक्ष द्वारिका नाथ साहू से मिली सूचना के मुताबिक सांसद उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह भोई एवं पद्मनाभ बेहरा पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया था। कइंतरा गांव से प्रचार शुरू होते ही मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया था।

    इधर, सोमवार को ओडिशा के चार संसदीय क्षेत्र कोरापुट, नवरंगपुर, बरहमपुर एवं कालाहांडी एवं इसके अंतर्गत आने वाली 28 विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। छिटपुट हिंसक वारदातों को छोड़ दें तो सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। इसी के साथ 4 संसदीय क्षेत्र के 37 उम्मीदवार एवं 28 विधानसभा क्षेत्र के लिए 243 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में कैद हो गया। ओडिशा में शाम 6 बजे तक 63.85 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    ये भी पढ़ें:

    कहां है चाबी...? ओडिशा में चुनावी माहौल के बीच फिर से उठा रत्‍न भंडार का मामला, अब धर्मेंद्र प्रधान ने छेड़ दी बात

    Odisha Politics: 'नवीन पटनायक को बना लिया गया बंदी', ओडिशा CM को लेकर ये क्या बोल गए BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    खबरें और भी