Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJD-BJP Alliance: 'गठबंधन के बाद कुछ लोगों का टिकट...', अमित शाह की एंट्री से पहले BJD ने दिया क्लियर कट जवाब

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 03:36 PM (IST)

    BJD-BJP Alliance ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल और विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चल रही संभावनाओं का अभी अंत होने के बजाय सस ...और पढ़ें

    BJD-BJP Alliance: 'गठबंधन के बाद कुछ लोगों का टिकट...' (फाइल फोटो)
    BJD-BJP Alliance: 'गठबंधन के बाद कुछ लोगों का टिकट...' (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. गठबंधन हो ना, BJD विधानसभा में 110 सीट जीतेगी- नृसिंह चरण
    2. ठबंधन को लेकर निर्णय नवीन पटनायक लेंगे- नृसिंह चरण साहू

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। BJD-BJP Alliance In Odisha ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल एवं विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चल रही संभावनाओं का अभी अंत होने के बजाय सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। गठबंधन को लेकर कोई निष्कर्ष निकलने की जगह दोनों तरफ से बयानबाजी शुरू हो गया है।

    इसी क्रम में एक दिन पहले दिल्ली से लौटने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि भाजपा अकेले 147 विधानसभा एवं 21 लोकसभा पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, शनिवार को ओडिशा दौरे पर आए प्रदेश भाजपा प्रभारी चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि हम ओडिशा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा में 16 तथा विधानसभा में 80 सीट पर जीत दर्ज करेंगे। अभी चुनावी रणनीति के लिए ही यहां आए हैं।

    गठबंधन की अटकलों पर बीजद नेता का आया बयान

    अब इस पर बीजद से वरिष्ठ विधायक नृसिंह चरण साहू ने कहा कि गठबंधन को लेकर निर्णय नवीन पटनायक लेंगे। गठबंधन हो या नहीं, बीजू जनता दल विधानसभा में 110 से अधिक सीट जीतेगी। ओडिशा के हित लिए बीजद गठबंधन के लिए राजी हुई है। केंद्र के साथ अच्छा संपर्क रहने से कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है। गठबंधन होने पर कुछ लोगों का टिकट कटेगा, मगर हमारी पार्टी में विद्रोह नहीं होगा।

    शनिवार को भद्रक दौरे पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने दोबारा कहा कि राज्य में गठबंधन को लेकर कौन प्रचार कर रहा है, हमें नहीं पता है। इस चर्चा की जिसने शुरूआत की है, वही इसका उत्तर दे सकता है। अगले चुनाव में भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है।

    खबरें और भी

    वहीं, प्रदीप पाणीग्राही ने कहा कि गठबंधन नहीं होने की बात हमारे राज्य अध्यक्ष ने पहले ही कह दी है। 112 सीट जीतने वाली बीजद किन्तु गठबंधन नहीं होगा, सीधे तौर पर नहीं कह रही है। बीजद में दम है तो वह अकेले चुनाव लड़ने की बात उसे कहनी चाहिए। गठबंधन को लेकर केवल हवा उड़ाई जा रही है।

    शीर्ष नेतृत्व इस पर अंतिम निर्णय लेगा- जुएल ओरांव

    उल्लेखनीय है कि 6 मार्च को सांसद जुएल ओरांव ने कहा था कि बीजद-भाजपा में गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा हुई है। शीर्ष नेतृत्व इसपर अंतिम निर्णय लेगा। बीजद की तरफ से भी कहा गया था कि दोनों ही पार्टी में आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है। राज्य के हित जो भी जरूरी होगा, बीजद सुप्रीमो इस पर निर्णय लेंगे।

    इसके बाद फाइव टी अध्यक्ष वी.के. पांडियन एवं बीजद के संगठन महामंत्री प्रणव प्रकास दास दिल्ली गए थे। हालांकि, दिल्ली से लौटने के बाद से बीजद की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आज बीजद के वरिष्ठ नृसिंह चरण साहू ने मीडिया के सवाल के जवाब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Elections : भाजपा-बीजद गठबंधन पर आज लगेगी मुहर! सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर ओडिशा में सियासी हलचल तेज

    भाजपा-बीजद गठबंधन की अटकलों के बीच कार्यकर्ताओं को मनाने की चुनौती, कई नेताओं की नाराजगी की बात आ रही सामने