Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Politics: ओडिशा में BJD को लगा झटका! इस नेता और उनके पति ने थामा BJP का दामन

    By Agency Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 28 Apr 2024 08:45 PM (IST)

    बीजू जनता दल (बीजेडी) की नेता रीना तांती और उनके पति मोतीलाल तांती ने भाजपा पार्टी ज्वॉइन की। रविवार को दोनों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उ ...और पढ़ें

    ओडिशा में BJD को लगा बड़ा झटका
    ओडिशा में BJD को लगा बड़ा झटका

    एएनआई, संबलपुर (ओडिशा)। Odisha Politics: रविवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) की पूर्व नेता रीना तांती और उनके पति मोतीलाल तांती भाजपा मे शामिल हो गईं। दोनों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा ज्वॉइन की।

    इस बात की जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर देते हुए कहा कि मोतीलाल तांती और रीना तांती का स्वागत किया और कहा कि ओडिशा की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

    ओडिशा में नया अध्याय शुरू- धर्मेंद्र प्रधान

    उन्होंने आगे लिखा कि ओडिशा की राजनीति में एक नया अध्याय! संबलपुर में आयोजित विलय उत्सव में मैं मोतीलाल तांती और रीना तांती का पार्टी में स्वागत करता हूं। कुछ दिन पहले, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की, ओडिशा की शान सोनपुर विजय संगम सभा में हमारी टीम में शामिल हुए थे।

    केंद्रीय मंत्री ने दोनों का किया धन्यावाद

    उन्होंने पार्टी पर भरोसा करने और बीजेपी में शामिल होने के लिए दोनों को धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा लिखा कि हमारी पार्टी जनजातीय संगठन को और बेहतर बनाने के लिए व्यक्तियों की इस राजनीतिक भावना का उपयोग करेगी।

    सामाजिक न्याय आंदोलन का भी विस्तार किया जाएगा। मोदी गारंटी देते हैं कि आशाएं और रेंगाली निर्वाचन क्षेत्र सहित संबलपुर में गरीब लोगों की आकांक्षाएं पूरी की जाएंगी।

    धर्मेंद्र 15 साल बाद लड़ रहे हैं चुनाव

    बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान 15 साल के बाद चुनाव लड़ रहे हैं और बीजेपी संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। संबलपुर में 25 मई को मतदान होगा। वहीं ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे।

    पहला चरण 13 मई को, दूसरा चरण 20 मई को, तीसरा चरण 25 मई को और अंतिम चरण 1 जून को होगा। इनके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

    पिछले लोकसभा चुनाव में बीजद को मिली थीं सबसे ज्यादा सीटें

    साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं और उसके बाद बीजेपी व कांग्रेस का नंबर रहा।

    बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजद ने 12 सीटें जीती थीं, तो भाजपा को 8 सीटें मिली थी। कांग्रेस ने केवल एक सीट पर ही विजय प्राप्त की थी।

    ये भी पढ़ें-

    Rahul Gandi Odisha Visit: 'यहां पर चल रही पान की सरकार', राहुल गांधी ने समझाया मतलब; BJD व BJP पर बोला हमला

    Odisha BJP Candidates List: भाजपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी सूची, 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित

    खबरें और भी