यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Election News: ओडिशा में Congress ने 5 विधानसभा प्रत्याशियों का काटा पत्ता, अब इनकी जगह इन्हें दिया टिकट
रविवार को ओडिशा में कांग्रेस ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल लिए हैं। इसमें जलेश्वर बरी आठमलिक आठगढ़ और पुरी सीटों पर पार्टी ने अपने उम्म ...और पढ़ें

HighLights
- पूर्व मंत्री देवाशीष नायक को बरी से बनाया अपना उम्मीदवार
- एक दिन पहले ही देवाशीष नायक भाजपा छोड़कर हुए थे कांग्रेस में शामिल
- पुरी लोकसभा सीट पर भी नए उम्मीदवार को मिला टिकट
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Congress Changed Candidates In Odisha: ओडिशा कांग्रेस ने रविवार को राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। जलेश्वर, बरी, आठमलिक, आठगढ़ और पुरी में पार्टी ने प्रत्याशी बदले हैं।
कांग्रेस ने जलेश्वर से सुदर्शन दास को मैदान में उतारा है। पार्टी ने इससे पहले इस सीट पर देवीप्रसन्न चांद के नाम की घोषणा की थी। हालांकि पार्टी ने अब उनकी जगह सुदर्शन को मैदान में उतारा है।
वहीं एक दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री देवाशीष नायक को टिकट दिया गया है। उन्हें बरी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने इससे पहले इस सीट के लिए आरती देव के नाम की घोषणा की थी।
आठमलिक व आठगढ़ से इन्हें मिला टिकट
इसी तरह कांग्रेस ने आठमलिक में हिमांशु चाउलिया को टिकट दिया है। पार्टी ने इससे पहले इस सीट पर विजयानंद चाउलिया टिकट दिया था।
कांग्रेस ने आठगढ़ में भी अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से सुदर्शन साहू को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। इस सीट के लिए महबूब अहमद खान के नाम की घोषणा पहले ही हो चुकी थी।
पुरी से उमाबल्लभ रथ को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस ने पुरी से उमाबल्लभ रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुजीत महापात्रा की जगह उमा को उम्मीदवार बनाया गया है। सुजीत को प्रत्याशी घोषित करने के बाद उमाबल्लभ ने कड़ी नाराजगी जताई थी।
वहीं, कांग्रेस ने नीलगिरी विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस सीट से पूर्व विधायक अक्षय आचार्य को मैदान में उतारा है। अक्षय आचार्य 1980 और 1995 में दो बार विधायक रह चुके हैं।
पुरी लोकसभा सीट पर भी नए उम्मीदवार को मिला टिकट
पुरी लोकसभा सीट पर पहले घोषित उम्मीदवार सुचरिता महांती के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद कांग्रेस ने नया उम्मीदवार उतारा है। जय नारायण पटनायक कांग्रेस के नए उम्मीदवार बने हैं। कांग्रेस ने सुचरिता महांती की जगह पर जय नारायण को अपना उम्मीदवार बनाया है।
खबरें और भी
इससे पहले कांग्रेस को टिकट लौटाने वाली सुचरिता ने कहा था कि पार्टी फंड नहीं दे रही है, जिससे प्रचार करना असंभव है। उन्होंने ई-मेल के जरिए एआइसीसी को इस संदर्भ में जानकारी दी थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पुरी लोकसभा सीट अंतर्गत कुछ विधानसभा सीट पर कमजोर उम्मीदवार उतारे गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने एआईसीसी को लिखा पत्र
उन्हें बदलने के लिए कहा था, मगर इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुरी लोकसभा उम्मीदवार बदलने के लिए एआईसीसी को पत्र लिखा गया था। इसकी जानकारी सुचरिता को मिल गई थी।
ऐसे में उन्होंने पहले ही टिकट वापस कर दिया। फंड की कोई समस्या नहीं है। गौरतलब है कि सुचरिता महांती 2014 में पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थी। उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
उन्हें 2 लाख 59 हजार 800 वोट मिला था। 2019 में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इस बार पुन: उन्हें उम्मीदवार बनाया गया और उन्होंने फंड ना मिलने का आरोप लगाते हुए अपना टिकट वापस कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर जय नारायण पटनायक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।