Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'मिधिली', क्‍या ओडिशा को है इससे सतर्क रहने की जरूरत, अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 10:13 AM (GMT+05:30)

    पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मिधिली के बनने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। यह 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। ...और पढ़ें

    पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मिधिली: ओडिशा पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव।
    पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मिधिली: ओडिशा पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'मिधिली' बन गया है। यह 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने दी है।

    चक्रवात 'मिधिली' से ओडिशा नहीं होगा प्रभावित

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चक्रवात 'मिधिली' पारादीप से 190 किलोमीटर और दीघा से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    चक्रवात 'मिधिली' ओडिशा को प्रभावित नहीं करेगा। यह उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा और देर रात या तड़के तक बांग्लादेश के खेपुपड़ा तट को छुएगा।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    हो सकती है कहीं हल्‍की तो कहीं भारी बारिश

    इसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, मयूरभंज, केंदुझर और जाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए इन जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें: भगवान राम और माता सीता ने व्रत रखकर सबसे पहले की थी छठ पूजा, व्रत रखकर की थी सूर्य देव की आराधना

    यह भी पढ़ें: राष्‍ट्रपति मुर्मू की सादगी: अगले ओडिशा दौरे पर अपने घर पर ही ठहरेंगी राष्‍ट्रपति मुूर्मू, खाएंगी भाभी के हाथ का बना खाना