विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyclone Remal : तांडव मचाने धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा 'रेमल', शनिवार से बरपाएगा कहर; ओडिशा पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव?

Published: Fri, 24 May 2024 10:35 AM (IST)

Cyclone Remal Alert बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है। यह कल सुबह ...और पढ़ें

चक्रवात रेमल का ओडिशा पर कैसा रहेगा असर
चक्रवात रेमल का ओडिशा पर कैसा रहेगा असर

HighLights

  1. 26 की शाम तक भीषण चक्रवात में तब्दील होगा कम दबाव का क्षेत्र
  2. बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों के बीच सागर द्वीप और खेपुपड़ा से 6 की रात टकराएगा
  3. 26 मई को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Cyclone Remal Alert : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है। इसके कल सुबह तक तूफान में तब्दील होने और 26 की शाम तक भीषण चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है।भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

अब दिखेगा 'रेमल' का तांडव

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की मध्य खाड़ी में बना डिप्रेशन सक्रिय है। यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। यह दबाव का केंद्र बांग्लादेश के खेपुपड़ा तट से करीब 800 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और पश्चिम बंगाल तट से 810 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में है। यह दबाव कल सुबह तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का रूप ले लेगा। इस संभावित चक्रवात का नाम 'रेमल' होगा।

ओडिशा पर नहीं दिखेगा चक्रवात का असर

इसके शनिवार शाम तक भीषण चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। तूफान 26 तारीख की आधी रात को लैंडफॉल करेगा। यह बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों के बीच सागर द्वीप और खेपुपड़ा के बीच टकराएगा।

हालांकि,ओडिशा पर चक्रवात का कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। 26 मई को उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि बालेश्वर, भद्रक और केंद्रापड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 मई को मध्य उत्तर ओडिशा में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें:

BJP का विकास देखना है तो एकबार UP आइए... केंद्रपाड़ा में गरजे योगी आदित्‍यनाथ, कहा- यहां तमिल बाबू चला रहे शासन

Pawan Khera: 'पूरे देश में महंगाई को लेकर आक्रोश', पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।