Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फोन पर बात करने से टोका तो बेटी को आया गुस्‍सा, चाकू से मां-बाप पर किया जानलेवा हमला; पिता गंभीर रूप से जख्‍मी

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 03:02 PM (IST)

    ओडिशा के बालेश्‍वर जिले से एक चौंकानेवाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़की ने चाकू से अपने माता-पिता पर हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ...और पढ़ें

    बेटी ने मां-बाप पर किया चाकू से हमला।
    बेटी ने मां-बाप पर किया चाकू से हमला।

    संवाद सूत्र, संबलपुर। सोमवार की रात बालेश्वर जिला के सोरो थाना इलाके में एक बेटी ने अपने माता-पिता पर सब्जी काटने वाली पनिकी से हमला कर जख्मी कर दिया। इस हमले में पिता रंजीत सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गया और उन्‍हें इलाज के लिए बालेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल वालों से इस बारे में सूचना मिलने के बाद सोरो पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    ससुराल के बजाय मायके रहती है बड़ी बेटी कुनी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिला सोरो थाना अंतर्गत हातिगडिया गांव के रंजीत सिंह और बुदुनी सिंह की बड़ी बेटी कुनी सिंह विवाहित है, लेकिन किसी वजह से ससुराल के बजाय अपने मायके में आकर रहती है।

    बताया गया है कि सोमवार की रात कुनी किसी से काफी देर तक मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी को लेकर मां बुदुनी ने उसे टोका और छोटी बेटी की तारीफ कर दी।

    मां को बचाने के चक्‍कर में पिता भी हुए घायल

    इसी को लेकर नाराज बड़ी बेटी कुनी ने सब्जी काटने वाली पनिकी उठा लिया और मां पर हमला कर दिया। यह देख पिता रंजीत ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तब बेटी कुनी ने उस पर भी हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। गंभीर रुप से घायल पिता रंजीत को पहले सोरो और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्‍या में गूंजेगी ओडिशा के मर्दल की थाप, देश भर के ताबड़तोड़ कलाकार बिखरेंगे अपनी कलाकारी

    यह भी पढ़ें: देर आए लेकिन दुरुस्‍त आए... नीलगिरी को आजादी के 76 साल बाद मिली पैसेंजर ट्रेन, रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने दिखाई हरी झंडी