यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
द्रौपदी मुर्मू फिर से आएंगी ओडिशा, तैयारियां शुरू; राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार पहुंचेंगी अपनी मातृभूमि
President Droupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बार फिर से ओडिशा आएंगी । 20 नवंबर 2023 को राष्ट्रपति ओडिशा की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर होंगी। प ...और पढ़ें

HighLights
- 20 नवंबर को ओडिशा आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- रायरंगपुर सब डिविजनल पोस्ट ऑफिस का होगा शुभारंभ
संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा दौरे की तैयारी जोरों पर है। मुर्मू 20 नवंबर, 2023 को ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर होंगी। राष्ट्रपति ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर जाएंगी।
राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी अपनी मातृभूमि की दूसरी यात्रा होगी। यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीपदा में अखिल भारतीय संथाली लेखक सम्मेलन में भाग लेंगी। वहीं दूसरे दिन बादामपहाड़ा स्टेशन से तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।
रायरंगपुर सब डिविजनल पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ
इसके साथ ही कौशल विकास केंद्र शुरू करने का कार्यक्रम है, जिसके बाद वह एसएलएस स्कूल का दौरा करेंगी और फिर इसके उन्नयन के बाद रायरंगपुर सब डिविजनल पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ किया जाएगा।
हालांकि, इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रेलवे विभाग के महासचिव, दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर डीआरएम आरजे राठौड़ बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे पर भी चर्चा की और निरीक्षण किया। इस मौके पर रायरंगपुर विधायक नबचरण माझी और यशीपुर विधायक गणेश रामसिंह खुंटिया भी मौजूद थे। दूसरी ओर, विशेष सर्किट हाउस का निर्माण नये सिरे से किया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पहली यात्रा
गौरतलब है कि पहली यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रि विश्राम की व्यवस्था रायरंगपुर जिले के पोस्ट ऑफिस बंगले में की गई थी, लेकिन राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़कर अपने परिवार के साथ रायरंगपुर स्थित आवास पर रात बिताई। हालांकि, सर्किट हाउस का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति इस बार कहां रुकेंगी।