यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: ओडिशा में हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात, दीवार तोड़ घर में घुसा; दो महिलाओं को उतार दिया मौत के घाट
Odisha News दीवार तोड़कर एक हाथी घर में घुस गया। सूंड पर दो महिला को उठाया और पटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घटना देवगढ़ वन रेंज के लैमुरा वन खंड ...और पढ़ें

HighLights
- दीवार तोड़ घर में घुसा हाथी, दो महिला को उतारा मौत के घाट
- हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। अंधेरी रात में दीवार तोड़कर एक हाथी घर में घुस गया। सूंड पर दो महिला को उठाया और पटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना देवगढ़ वन रेंज के लैमुरा वन खंड में शुक्रवार देर रात हुई। मृतकों की पहचान सुरूबाली किशन और खैरी किशन के रूप में हुई है।
सुरुबाली और खैरी कल देर रात घर पर सो रही थी। इसी दौरान एक नर हाथी दीवार तोड़कर घर में घुस गया। हाथी को देखकर सुरुबाली और खैरी जान बचाने के लिए घर से भागने लगी। हालांकि हाथी ने उन्हें अपने सूंड पर उठाया और कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि, इस घटना के बाद हाथी जंगल में चला गया है। दो महिलाओं की मौत के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बार बार हाथी ग्रामीण क्षेत्र में घुस जा रहे हैं। धन जीवन का नष्ट कर रहे हैं। हादसे की जानकारी के मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत