विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा में एक बार फिर जवानों और उग्रवादियाें के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, नक्‍सली कैंप ध्‍वस्‍त; कई फरार

Published: Thu, 18 Jan 2024 11:36 AM (IST)

ओडिशा के बौद्ध बुढ़ाखोल जंगल में एसओजी जवानों और नक्‍सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान जवानों ने नक्सल ...और पढ़ें

एसओजी जवान एवं नक्सल मुठभेड़, नक्सल कैंप ध्वस्त, नक्सली फरार।
एसओजी जवान एवं नक्सल मुठभेड़, नक्सल कैंप ध्वस्त, नक्सली फरार।

जासं, भुवनेश्वर। ओडिशा से नक्सल गतिविधि को काफी हद तक नियंत्रण में ला दिया गया है, मगर अभी भी कुछ जगहों पर बीच-बीच में नक्सली अपनी उपस्थिति जाहिर करते रहे हैं। इसी क्रम में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने बौद्ध बुढ़ाखोल जंगल में एक नक्सली कैंप के बारे में पता चलते ही कैंप को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही जवानों ने नक्सल कैंप से आईईडी लैंडमाइन, बिजली के तार और कई विस्फोटक सामग्री जब्त किया है।

2-3 घंटे तक होती रही दोनों पक्षों में गोलीबारी

एसओजी के जवानों को सूचना मिली थी कि नक्सली कंधमाल थाना अन्तर्गत बूढ़ाखोल माताकुपा जंगल में डेरा डाले हुए हैं। इसके बाद जवानों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया।

जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। करीबन 2 से 3 घंटे तक जंगल में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई है। इसके बाद नक्सली ने उक्त जगह को छोड़कर जंगल में भाग गए हैं।

मौके से बरामद हुई ये सारी चीजें

मौके से आईईडी लैंडमाइन, बिद्युत तार के साथ कई विस्फोटक सामग्री को जवानों ने जब्त करने के साथ ही एसओजी जवान कांबिंग आपरेशन जारी रखे हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम पटनायक ने कर दिया जगन्‍नाथ हेरिटेज कॉरिडोर का उद्घाटन, 330 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण; देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: ग्राहक से ठगी ऑनलाइन शॉपिंग साइट को पड़ा भारी, कन्‍ज्‍यूमर कोर्ट ने लगाया हजारों का जुर्माना; ऐसे कर सकते हैं फोरम में संपर्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।