Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: 'ओडिशा में बनेगी भाजपा सरकार...', हिमंत बिस्वा सरमा ने नवीन सरकार पर बोला जोरदार हमला; कह दी मन की बात

    By Sheshnath Rai Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 04:59 PM (IST)

    दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश ...और पढ़ें

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा। फोटो- जागरण
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. 2019 में भाजपा को ओडिशा में 38 प्रतिशत वोट मिला था
    2. बीजू जनता दल ने ओडिशा में एक माहौल बनाया

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यालय मेरे लिए मंदिर की तरह है। इसे दर्शन करने के लिए आया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में आने के बाद से ही ओडिशा समेत पूरे देश में विभिन्न योजनाओं के साथ लोगों के विकास की चिंता कर रहे हैं।

    इस कारण ओडिशा के लोग इस बार भाजपा को सेवा करने का अवसर प्रदान करेंगे। इसके लिए आशीर्वाद जगत के नाथ जगन्नाथ करेंगे। दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं।

    उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल ने ओडिशा में एक माहौल बनाया है, लेकिन वास्तव में लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। 2019 में भाजपा को ओडिशा में 38 प्रतिशत वोट मिला था। व्यवधान सिर्फ चार प्रतिशत का था। इस कारण देखते देखते भाजपा की सरकार बन जाएगी।

    प्रधानमंत्री ने जितना काम गत पांच सालों में किया है उसमें चार प्रतिशत वोट की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। ओडिशा में भाजपा की सरकार होगी और शपथ ग्रहण समारोह में मैं शामिल होने आऊंगा। उन्होनें कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति को आधार बना कर कार्य नहीं करती।

    खबरें और भी

    भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। उन्होंने सवाल किया यदि नवीन ब्रांड है, तो भाजपा को 38 प्रतिशत वोट कैसे हासिल हुआ था।

    राम मंदिर न हो पाए इसके लिए कांग्रेस ने किया था षडयंत्र

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जीवन भर पाप किया है। राममंदिर की कैसे स्थापना न हो इसके लिए कांग्रेस ने षडयंत्र किया था। इसके बावजूद विश्व हिंदू परिषद ने बड़प्पन दिखाते हुए कांग्रेस को आमंत्रित किया था। कांग्रेस के राहुल गाधी व अन्य नेताओं को बाबर के पास जाने पर संतोष मिलता है, लेकिन श्रीराम के दर्शन करने पर कष्ट होता है।

    भाजपा उनके पाप को मोचन करने की व्यवस्था की थी, लेकिन वे इसे चाहते नहीं है। राहुल निकाल रहे हैं भारत तोड़ो अन्याय यात्रा उन्होंने कहा कि जो श्रीराम के साथ अन्याय कर रहे हैं वे भारत के साथ कैसे न्याय कर सकते हैं। राहुल गांधी भारत तोडो अन्याय यात्रा निकाल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें-

    'बिहार के लोग जब बाहर जाते हैं तो...', प्रशांत किशोर ने कह दी दिल पर चोट लगने वाली बात, युवाओं ने भी मानी सच्चाई

    Bihar News: बच्चों के झगड़े को सुलझाने गया था वृद्ध, पड़ोसी युवक ने जमीन पर पटक-पटककर बेरहमी से कर दी हत्या