Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP-BJD Alliance: ओडिशा में इस फार्मूले से हो सकता है बीजेपी-बीजेडी में सीटों का बंटवारा, अमित शाह लेंगे अंंतिम निर्णय

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 03:33 PM (IST)

    ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी गठबंधन की अटकलों का बाजार गर्म है। लोकसभा सीट का बंटवारा लगभग तय है। इसके 13-8 या 14-7 का अनुपात रहने की उम्मीद जताई जा रही है ...और पढ़ें

    ओडिशा में बीजेडी-बीजेपी के बीच गठबंधन की चर्चा गर्म।
    ओडिशा में बीजेडी-बीजेपी के बीच गठबंधन की चर्चा गर्म।

    HighLights

    1. दोनों दलों के बीच सीट-बंटवारे का अनुपात पहले ही तय।
    2. बुधवार को नई दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक में भाजपा-बीजद गठबंधन के संबंध में चर्चा।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आम चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच संभावित गठबंधन के बीच सभी की निगाहें अब दोनों दलों के बीच संभावित सीट-बंटवारे के अनुपात पर हैं। खबरों की मानें तो बीजेपी ओडिशा की 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बीजेडी को 8 लोकसभा सीटों पर लड़ने से संतोष करना पड़ेगा।

    सीट बंटवारे का कुछ ऐसा है अनुपात

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ही दलों ने अभी औपचारिक गठबंधन एवं सीट शेयरिंग की घोषणा भले ही नहीं किए हैं, मगर सीट का बंटवारा लगभग निश्चित है और लोकसभा में 13-8 या 14-7 रहने की संभावना है।वहीं विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे का अनुपात अभी भी अनिश्चित है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि विधानसभा में बीजद 100-110 सीटें अपने पास रखेगी जबकि भाजपा (BJP ) को 35-45 सीटें दे सकती है।

    ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं अमित शाह

    वहीं विश्वसनीय सूत्रों ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर दोनों दलों के बीच सीट-बंटवारे का अनुपात पहले ही तय हो चुका है, गठबंधन की आधिकारिक घोषणा 12 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की ओडिशा यात्रा के दौरान होने की उम्मीद है।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद जुएल ओराम ने बुधवार को कहा कि बुधवार को नई दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक में भाजपा-बीजद गठबंधन (BJP-BJD Alliance) के संबंध में चर्चा हुई।

    ओरम ने आगे कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व गठबंधन के मुद्दे पर अंतिम फैसला लेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    नवीन पटनायक के साथ बीजद नेताओं की बैठक

    वहीं, बीजेडी के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को ओडिशा के सीएम तथा बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) के साथ भुवनेश्वर में उनके आधिकारिक आवास पर बैठक की है। बैठक के बाद बीजेडी के वरिष्ठ नेता देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

    ओडिशा विकास के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं। बीजद सुप्रीमो ने कहा है 2036 में ओडिशा 100 वर्ष पूर्ति उत्सव मनाने जा रहा है, ऐसे में ओडिशा के विकास, ओडिशा के लोगों के हित के लिए जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा।

    बीजद के वरिष्ठ नेता अरुण साहू ने भी यही बात दोहराई। साहू ने कहा कि हमने कई मुद्दों पर चर्चा की है और ओडिशा के हित में जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections : भाजपा-बीजद का 15 साल पहले क्यों टूटा था गठबंधन, क्या इस लोकसभा चुनाव में फिर आएंगे साथ?

    यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले बीजद को झटके पे झटका, अब नालको के पूर्व सीएमडी तपन कुमार चांद भाजपा में हुए शामिल