यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RBI के सामने लगी लंबी लाइन, 2 दो हजार रुपये के दस नोट बदलने पर मिल रहे 300 रुपये, सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे पैसे
आरबीआई भुवनेश्वर के सामने लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। ये सभी 2000 रुपये का नोट बदलवाने के लिए आए थे। मुनाफे की लालच में सभी घंटों धूप में खड़े हुए ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आरबीआई भुवनेश्वर के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने आज 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए लोगों की लम्बी कतार देखी गई। लोगों को हाथ में 2,000 रुपये के नोट लेकर घंटों धूप में खड़े रहने से कोई परहेज नहीं है क्योंकि अगर आप 2,000 रुपये के 10 नोट बदलते हैं तो आपको 300 रुपये की मजदूरी मिलती है। यह जानकारी पैसे बदलवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े कुछ लोगों ने दी।
हर दिन आ रहे हैं दो करोड़ रुपये के दो हजार के नोट
हालांकि, वे यह नहीं बताए कि इसके पीछे कौन है, कौन उनके हाथों में पैसा पकड़ा रहा है और उन्हें धूप में खड़ा कर रहा है।
आरबीआई के भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक ने कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार 2,000 रुपये के नोट को बदलने और जमा करने का प्रावधान है इसलिए हर दिन यहां लगभग 2 करोड़ रुपये की 2,000 रुपये के नोट आ रही है। इसमें से करीब 95 फीसदी नोट बदली जा रहा है और सिर्फ 5 फीसदी ही जमा की जा रही है।
सोमवार को 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए लंबी कतार लगी थी और मंगलवार को भी वही तस्वीर देखी गई है इसलिए आरबीआई ने घंटों खड़े होकर पैसे बदलने की बजाय लोगों को इसे जमा करने की सलाह दी है। इसके लिए आरबीआई के बाहर एक बॉक्स रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh Train Accident: ट्रैक मरम्मत के बाद यातायात सेवा बहाल, ट्रायल रन के बाद दौड़ी प्रशांति एक्सप्रेस
इस तरह से पैसा किया जा रहा है जमा
इस बीच लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने दस्तावेज, अकाउंट नंबर के साथ एक लिफाफे में पैसे भरके बॉक्स में डाल दें। आरबीआई के अधिकारी लिफाफा ले लेंगे।
खबरें और भी
पैसा संबंधित लोगों के खातों में जमा कर दिया जाएगा। इसके लिए आरबीआई जागरूकता फैलाने पर जोर दे रहा है।
हालांकि, आरबीआई की तरफ से जारी की गई गाईडलाइन में कहा गया था कि 23 मई से 30 सितम्बर तक नोट बदलने की प्रक्रिया रहेगी। इस तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक किया गया था।
रखा जा रहा है नोट जमा कराने का पूरा रिकॉर्ड
आरबीआई नियम के अनुसार एक व्यक्ति सर्वाधिक 20 हजार रुपये तक 2000 का नोट बदल सकता है या अपने खाते में जमा करा सकता है। इसके साथ ही एक निर्धारित फार्म में बैंक दैनिक जमा होने वाले या बदले जाने वाले 2 हजार रुपये की नोट का तथ्य रखेंगे।
यानी किसने रुपये बदला है एवं किसने कितना रुपया जमा कराया है, उसका रिकॉर्ड रखा जाएगा। लोग कतार में लगकर भारी मात्रा में 2 हजार रुपये की नोट बदल रहे हैं, जिससे काले धन को सफेद किए जाने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि इस पर किस प्रकार से अंकुश लगेगा उस पर सबकी नजर है।