Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha में मतदान के दौरान चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी में लापरवाही के कारण दो कर्मचारी निलंबित

    Updated: Mon, 13 May 2024 04:03 PM (IST)

    Odisha Lok Sabha Election 2024 ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत चार सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते ...और पढ़ें

    ओडिशा में चार सीटों पर मतदान जारी- जागरण।
    ओडिशा में चार सीटों पर मतदान जारी- जागरण।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Lok Sabha Election 2024 : ओडिशा में आज पहले चरण में चार संसदीय क्षेत्र कोरापुट, नवरंगपुर, बरहमपुर एवं कालाहांडी एवं इसके अंतर्गत आने वाली 28 विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है।

    चुनाव में गड़बड़ी के आरोप में दो कर्मचारी निलंबित

    छिटपुट हिंसक वारदातों को छोड़ दें तो खबर लिखे जाने तक सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है।चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 39.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोप में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

    कुछ जगहों पर ईवीएम में आई खराबी

    जानकारी के मुताबिक, मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। कुछ जगहों पर इवीएम मशीन में खराबी आने पर उन्हें बदल कर मतदान को सुचारू रूप से कराया जा रहा है।इस बार मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला है।

    गौरतलब है कि चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 62,87,222 मतदाता हैं, इनमें से 30,97,527 पुरुष मतदाता, 31,89,060 महिलाएं मतदाता और 635 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

    इस चरण में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है। वहीं, 1 लाख 75 हजार युवा मतदाता हैं। इस चरण में मतदान के लिए कुल 7,303 मतदान केंद्र और 14 अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    715 बूथ पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित हैं। 1,264 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं।इनमें से दोपहर 1 बजे तक 39.3 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

    चुनाव संचालन में गड़बड़ी के कारण दो कर्मचारी निलंबित

    मुख्य चुनाव अधिकारी निकुंज धल ने कहा है कि चुनाव संचालन में गड़बड़ी के कारण दो दो पोलिंग अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही के कारण दो पोलिंग अधिकारी को निलंबित किया गया है।

    इनमें कालाहांडी जिला नरला के एक बूथ पर नियोजित तोजांशु साहू एवं गंजाम जिला में एक पोलिंग अधिकारी शामिल हैं। चुनाव अधिकारी ने कहा कि वहां पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में दोपहर एक बजे तक 39.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। पूर्वाह्न 11 बजे तक 23.28 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    ये भी पढ़ें:

    ओडिशा के 5 हेवीवेट नेताओं का एक साथ नवीन सरकार पर हमला, कहा- BJD सरकार के 25 साल को लेकर कह दी ये बात

    Odisha News: केंद्रापड़ा सांसद की और बढ़ी मुश्किलें! कोर्ट ने पुलिस को दिया ये निर्देश, अब क्या होगा अगला कदम?

    खबरें और भी