Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Politics : ओडिशा की सभी सीटों पर BJP अकेले लड़ेगी चुनाव, BJD से गठबंधन पर नहीं बनी बात

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 05:36 PM (IST)

    BJP-BJD Alliance ओडिशा में भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन होगा या नहीं इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने सब कुछ क्लियर कर दिया है। उन्‍होंने एक्‍स पर एक ...और पढ़ें

    नवीन पटनायक और पीएम मोदी की फाइल फोटो।
    नवीन पटनायक और पीएम मोदी की फाइल फोटो।

    भुवनेश्‍वर, एजेंसी। ओडिशा में भाजपा-बीजद गठबंधन को लेकर अब अनिश्चितता के बादल छंटते जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मनमोहन सामल ने अपने एक पोस्‍ट से सबकुछ क्लियर कर दिया है। सामल ने यह साफ शब्‍दों में कह दिया है कि ओडिशा में भाजपा विधानसभा की 147 सीटों और लोकसभा की 21 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। सामल के इस बयान के साथ ही यह स्‍पष्‍ट हो जाता है कि राज्‍य में अब गठबंधन की कोई गुंजाइश ही नहीं है।  

    मनमोहन सामल ने एक पोस्‍ट से किया सब कुछ क्लियर

    सामल ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए कहा कि ओडिशा में लोगों को डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जमीनी स्‍तर पर इन योजनाओं पर काम नहीं हो रहा है। ओडिशा के लोगों के हित में बनाई गई इन योजनाओं का धरातल पर नहीं पहुंचना चिंता का विषय है। 

    ओडिशा में बीजेपी सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

    भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने यह भी कहा, देश में जहां भी डबल इंजन की सरकार है वहां विकास हो रहा है। गरीब कल्‍याण कार्यों में भी तेजी आई है। पीएम मोदी के नेतृत्‍व में विकसित भारत व विकसित ओडिशा बनाने के लिए भाजपा इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। 

    भाजपा सांसद ने जताया आभार

    मनमोहन सामल के इस पोस्‍ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा है कि वह इस सही फैसले के लिए PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार जताती हैं। 

    यह भी पढ़ें: Odisha में बना सबसे बड़ा 'तिरंगा' बनाने का नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', यहां जानें किसने अपने नाम किया ये खिताब

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: नहीं रहे दामोदर राउत... 83 वर्ष की आयु में दिग्‍गज नेता ने ली अंतिम सांस, पुरी में होगा अंतिम संस्‍कार