यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhubaneshwar में भीषण अग्निकांड, दो गैस सिलेंडर फटने से पांच दुकानें जलकर खाक; लाखों का हुआ नुकसान
Odisha Fire Incident ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार रात को एक भीषण अग्निकांड हुआ। इसकी चपेट में आकर पांच दुकानें जलकर राख हो गई। लाखों की संप ...और पढ़ें

HighLights
- मंचेश्वर थाना क्षेत्र पांड्रा में हुई घटना, लाखों की संपत्ति का नुकसान
- आधी रात को हुआ धमाका इतना तेज था कि लोग घरों से निकल आए
- फास्ट फूड की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Fire Incident : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आधी रात को जब लोग गहरी नींद में थे, तभी एक के बाद कर दो गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दहशत का माहौल बन गया। गैस सिलेंडर विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि घरों में सो रहे लोग डर गए और घर से बाहर निकल आए।
अग्निकांड में लाखों का हुआ नुकसान
गैस सिलेंडर के विस्फोट के साथ ही जिस दुकान में गैस सिलेंडर रखा था उसमें और उसके आस-पास की पांच दुकानों में आग लग गई और दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
शॉर्ट सर्किट बनी आग लगने की वजह
जानकारी के मुताबिक, यह घटना भुवनेश्वर के मंचेश्वर थाना क्षेत्र पांड्रा में हुई है। इसमें पांच दुकान के साथ उसमें मौजूद लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई है। इस अग्निकांड में एक बाइक भी जलकर खाक हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले एक फास्ट फूड दुकान में शॉर्ट-सर्किट के कारण यह आग लगी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
दुकान में आग लगते ही उसमें रखा दो गैस सिलेंडर एक के बाद एक विस्फोट हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से आस-पास की पांच दुकानें भी आग की चपेट में आ गई।
खबरें और भी
सूचना मिलने के बाद मंचेश्वर थाना पुलिस एवं दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया। आग को बुझाने में दमकल टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हालांकि अग्निकांड किस वजह से लगी है, इसमें कितने का नुकसान हुआ है, उसका स्पष्ट चित्र सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:
Odisha News: आयकर विभाग को बड़ी सफलता, ठेकेदार की कार से 5 करोड़ जब्त; BJD नेता के बताए जा रहे करीबी